कल्याणपुर एसआईएस कोविड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण दिए गए निदेश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/09/2020

कल्याणपुर एसआईएस कोविड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण दिए गए निदेश

 



  • रोस्टर के अनुसार डाक्टर आ रहे हैं या नहीं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ओवर बिलिंग पर भी निगरानी रखेंप्राइवेट हॉस्पिटल की मनमानी को पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट सभी कोविड फैसिलिटी में नियुक्त किया है


कानपुर। प्राइवेट कोविड फैसिलिटी आवास विकास कल्याणपुर स्थित एसआईएस कोविड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया और निदेश दिए गए। प्राइवेट कोविड फैसिलिटी में बेहतर इलाज किया जाये। सीसीटीवी फुटेज विजवल रहे, आईसीयू में लगे कैमरों की निगरानी स्टैटिक मजिस्ट्रेट देखते रहे।

साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट को यह भी देखना है कि रोस्टर के अनुसार डाक्टर आ रहे हैं या नहीं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ओवर बिलिंग पर भी निगरानी रखें।मरीजों के परिजनों को उनकी स्थिति भी लगातार बताई जाती रहे। प्राइवेट हॉस्पिटल की मनमानी को पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट सभी कोविड फैसिलिटी में नियुक्त किया है। जिनके द्वारा लगातार यह निगरानी रखी जायेगी की मरीजो को बेहतर इलाज मिले, रोस्टर के अनुसार सभी डाक्टर आए, और उनके द्वारा भ्रमण भी होता रहे, इसको सुनिश्चित कराने के लिए इन स्टैटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि एक्सपर्ट डॉक्टरों की भी राय आईसीयू में भर्ती मरीजों के विषय मे लिया जाता रहे जिसकी सूचना भी लिखी जाये कि किस डाक्टर से सलाह किस मरीज के लिए ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मरीज  प्रतिदिन आपके हॉस्पिटल में फैसिलिटी एलोकेट के माध्यम से आ रहे हैं, उनके एडमिट होने की  सूचना यू पी कोविड पोर्टल पर उसी दिन अपलोड हो जाए  तथा  जिस दिन वह डिस्चार्ज हो रहे हैं उसकी भी सूचना उसी दिन  अपलोड कर दी जाए ।अपलोडिंग की पेंडीसी नही रहनी चाहिए। इसी प्रकार यदि किसी मरीज की मृत्यु होती है तो सेम डे  उसका भी पोर्टल पर अपलोड  कर लिया जाये, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उक्त समस्त व्यवस्थाओ  की सूचना प्रतिदिन स्टैटिक मजिस्ट्रेट सीएमओ को दे। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डा अनिल मिश्रा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages