निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण योजना में पाठ्य पुस्तकों का वितरण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/09/2020

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण योजना में पाठ्य पुस्तकों का वितरण



  • समाज कल्याण द्वारा संचालित विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों तथा सहायता प्राप्त मदरसों में कुल 2461 विद्यालयों मे नामांंकित 196384 बच्चों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया


 

कानपुर। डॉ. पवन कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ने बताया है कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण योजना में वर्ष 2019-20 में समस्त परिषदीय,अनुदानित समाज कल्याण द्वारा संचालित विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों तथा सहायता प्राप्त मदरसों में कुल 2461 विद्यालयों मे नामांंकित 196384 बच्चों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया तथा वर्ष 2020-21 में लक्ष्य 197027 के सापेक्ष 189786 निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गयी है। इसी क्रम में निःशुल्क यूनीफार्म वितरण योजना में वर्ष 2019-20 में कुल 2461 विद्यालयों में 148724 बच्चों को दो जोडी निःशुल्क यूनीफार्म का शत प्रतिशत वितरण किया गया है।वर्ष 2020-21 में लक्ष्य 194862 के सापेक्ष 35 प्रतिशत बच्चेां को निःशुल्क यूनीफार्म वितरित की जा चुकी है। निःशुल्क बैग वितरण योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में परिषदीय,माध्यमिक अनुदानित, राजकीय विद्यालयों में नामांकित 180923 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत बच्चों को निःशुल्क बैग का वितरण किया गया है।  

उन्होेने बताया है कि निःशुल्क जूता/मोजा वितरण योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 148073 बच्चों के सापेक्ष 146800 बच्चों को निःशुल्क जूता एवं मोजे का वितरण किया गया है। निःशुल्क स्वेटर वितरण योजना में वर्ष 2019-20 में परिषदीय विद्यालयों में नामांकित 148073 बच्चों को निःशुल्क स्वेटर का शत प्रतिशत वितरण किया गया है।दिव्यांग बच्चों हेतु एक्सीलेरेटेड लर्निगं कैम्प के संचालन के अन्र्तगत वर्ष 2019-20 में 36 श्रवण व वाणी विकलांग, 24 नेत्र दिव्यांग कुल 60 दिव्यांग बच्चों हेतु एक आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निगं कैम्प का संचालन डूडा कालोनी,निकट धु्रव टीला, बिठूर  कानपुर में माह अगस्त 2019 से माह मार्च 2020 तक किया गया। मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत प्राथमिक स्तर पर प्रतिछात्र प्रतिदिन 100 ग्राम खाद्यान्न एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रतिछात्र प्रतिदिन 150 ग्राम खाद्यान्न से पका पकाया भोजन शासन के द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार दिया जाता है। ग्रामीण क्षेंत्रों में ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय के किचनशेड में भोजन निर्मित कराकर एवं नगर क्षेत्र मेें 12 स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा केन्द्रीय किचन के माध्यम से विद्यालयों भोजन की आपूर्ति की जाती है। 

  बीएसए तिवारी ने मध्यान्ह भोजन योजना में भोजन पकाने हेतु एवं परिवर्तन लागत के संबंध में बताया है कि प्राथमिक स्तर पर दर रू 4.97 प्रति छात्र प्रतिदिन एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर दर रू 7.45 प्रतिछात्र प्रतिदिन शासन द्वारा निर्धारित है। उन्होेनें बताया कि जनपद में 3954 रसोइयां कार्यरत है तथा रसोइयों का मानदेय प्रतिमाह रू 1500/- निर्धारित है, भुगतान अधिकतम प्रतिवर्ष 10 माह का किया जाता है। मध्यान्ह भोजना योजना में आच्छादित प्राथमिक स्तर के विद्यालयों की संख्या 1643, उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यायों की संख्या-823 है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages