- सरकार का फैसला आया तो उन बाजारों में व्यापारियों में उत्साह की लहर आयी
- 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार बढ़ेगा
कानपुर। छह माह बाद पहली बार रविवार को बाजार खुलने से शहर में कई जगह के बाजार रविवार को खुलते थे इन बाजारों की साप्ताहिक बंदी अन्य दिनोंं में होती थी जिससे कुछ क्षेत्रों में रविवार के अलावा सोमवार या मंगलवार को होती है जिससे दो दिन का व्यापारिक हानि उठानी पड़ती थी जब सरकार का फैसला आया तो उन बाजारों में व्यापारियों में उत्साह की लहर आयी।
300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार बढ़ेगा। रेस्टोरेंट और होटल कारोबार भी दोगुना होगा, क्योंकि ज्यादातर लोग परिवार के साथ रविवार को ही रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं। इसका लाभ फुटकर बाजार के साथ ही थोक बाजार को भी होगा। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद लॉकडाउन लग गया था। तब से अब तक एक भी रविवार को बाजार नहीं खुला। अलग-अलग सभी दिन कभी न कभी बाजार खुलते रहे। पिछले सप्ताह शनिवार को लॉकडाउन खत्म करने से सप्ताह में छह दिन बाजार खुलने लगे थे। हालांकि दुकानदारों का कहना था कि रविवार को भी बाजार खुलें तो बात बने, क्योंकि जो लोग दूसरे शहरों में नौकरी करते हैं वे रविवार के दिन ही घर पर रहते हैं और उसी दिन खरीदारी कर पाते हैं। अब जब रविवार को बाजार खुलने का आदेश हो गया है तो पहले की तरह बाजारों में अलग-अलग दिन साप्ताहिक बंदी भी लागू हो गई है। इससे फुटकर बाजार में बिक्री तेज होगी। इसका असर थोक बाजार पर भी दिखेगा। कारोबारियों के मुताबिक अकेले रविवार को ही फुटकर बाजार में तकरीबन 300 करोड़ रुपये की बिक्री होती है।
रविवार को बाजार खुलने से कारोबार बढ़ेगा। बाजार पहले ही तरह खुलेंगे तो लोगों में भी संदेश जाएगा कि अब सब ठीक है और कभी भी बाजार जा सकते हैं। यह सेंटीमेंट बाजार के लिए लाभदायक है।v
अवधेश बाजपेयी, अध्यक्ष, कानपुर किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए कहा की रविवार को रेस्टोरेंट खुलने से परिवार के साथ लोग आ सकेंगे। अभी तक रेस्टोरेंट में सिर्फ 25 फीसद लोग ही आ रहे हैं। अगले दो सप्ताह में यह आंकड़ा 50 फीसद तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा जो रेस्टोरेंट बंद हैं वे भी खुलेंगविजय पंडित, चेयरमैन, कानपुर होटल, रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बताया
सोमवार को गुमटी नंबर पांच, लालबंगला, मंगलवार को दक्षिण के क्षेत्र में गोविद नगर, किदवई नगर, कर्रही, नौबस्ता, बर्रा, सीसामऊ, शास्त्रीनगर के बाजार बंद रहेंगे।

No comments:
Post a Comment