राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से कार्यशाला आयोजित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/09/2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से कार्यशाला आयोजित



  • पूर्व शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया


उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा श्रीमती आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में आज योजना भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला आयोजित की गई है इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निदेशालय ,मंडल तथा जिले के समस्त शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे ।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मुख्य वक्ता श्री अशोक गांगुली ,पूर्व चेयरमैन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली एवं पूर्व शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। श्रीमती आराधना शुक्ला ने उपस्थित सभी शिक्षा अधिकारियों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति का गहनता से अध्ययन करने के लिए कहा तथा जमीनी स्तर पर कैसे क्रियान्वयन करना है उसकी रूपरेखा को अभी से तैयार करने के लिए भी बताया उन्होंने उपस्थित समस्त शिक्षा अधिकारी को बताया कि इस विषय में 9 सितंबर 2020 को राजाज्ञा निर्गत की जा चुकी है जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यापक प्रसार एवं क्रियान्वयन की रणनीति विकास करने हेतु वर्चुअल कार्यशाला /बेबीनार कराने के निर्देश दिए ।इस वर्चुअल कार्यशाला के द्वारा  माध्यमिक शिक्षा के सभी स्टेकहोल्डर्स को जागरुक एवं संबोधित करके राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की रणनीति विकसित करने के लिए सुझाव एवं कार्य योजनाओं प्राप्त की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रभावी की गई है जिसकी भावना और प्रयोजन को आत्मसात कर माध्यमिक शिक्षा विभाग में चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाना है



वही इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अशोक गांगुली ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा में पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, शिक्षक प्रशिक्षण ,आधारभूत सुविधाए, गुणवत्तापरक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा में सुधार की अपार संभावनाएं होनी चाहिए राष्ट्रीय नीति में इन विषयों पर विस्तृत निर्देश भी दिए।उन्होंने रुचिकर एवं रचनात्मक गतिविधियों को सम्मिलित अधिक संवात्मक तरीके से शिक्षण विधि अपनाने पर बल दिया उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज को नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन हेतु अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


वही इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा श्रीमती आर्य का अघोरी श्री जयशंकर  दुबे ,कुंवर राघवेंद्र सिंह एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक )श्री विनय कुमार पांडे सहित निदेशालय तथा शासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages