निर्माण संबंधी विकास कार्यो समीक्षा बैठक की तैयारी संबंध अधिकारियों के साथ बैठक - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/09/2020

निर्माण संबंधी विकास कार्यो समीक्षा बैठक की तैयारी संबंध अधिकारियों के साथ बैठक



  • जिन निर्माण कार्यो में अपेक्षित प्रगति हो गयी है तथा कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने की स्थिति में है, ऐसे कार्यो को प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे


कानपुर। मण्डलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाली निर्माण संबंधी विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने रू 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना, सड़को का निर्माण/अनुरक्षण तथा खाद की उपलब्धता आदि योजनाओं के संबंधित अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में कार्यो की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वह अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कार्य पूर्ण होने की संभावित तिथि तथा दिसम्बर 2020 तक पूर्ण होने वाले कार्यो का विवरण संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय में तत्काल प्रस्तुत करे।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन निर्माण कार्यो में अपेक्षित प्रगति हो गयी है तथा कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने की स्थिति में है, ऐसे कार्यो को प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के अनुसार निर्माण कार्यो में तेजी लाकर कार्यो को पूर्ण कराये जाये तथा यदि किसी प्रकार की वित्तीय स्वीकृति अथवा धनराशि की मांग का प्रकरण हो तो उसे पूर्ण विवरण सहित प्रस्तुत करे। उन्होंने रू0 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के निर्माण संबंधी कार्यो की समीक्षा करते हुए झकरकटी समानान्तर रेलवे पुल के कार्य को तेजी लाकर दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने रनिया, मैथा, अकबपुर सम्पर्क मार्ग के निर्माण के कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना, सड़को का निर्माण/अनुरक्षण के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह कार्यो को निर्धारित समय में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिये कि इन कार्यो में यदि किसी यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो उन्हें यथाशीघ्र अवगत कराये जिससे की कार्यो में प्रगति लाने हेतु कार्यवाही की जा सके। बैठक में सयुक्त विकास आयुक्त  अभिराम त्रिवेदी, अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages