- अर्द्धशासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना की प्रगति के अनुश्रवण हेतु लद्यु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है
कानपुर। जल संचयन प्रदेश सरकार के प्राथमिकता के कार्यो में सम्मिलित है और इस दृष्टि से जल संचयन के विविध कार्यो के साथ-साथ समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय भवनों तथा स्कूल-कालेजों के भवनों पर अनिवार्य रूप से रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के द्वारा अधिकाधिक जल संचयन किया जा सकता है। उन्होनें बताया है कि इस हेतु जनपद में शासकीय/ अर्द्धशासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना की प्रगति के अनुश्रवण हेतु लद्यु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।उन्होनें कहा कि जल संचयन को व्यापक जनसहभागिता के द्वारा जन आन्दोलन का रूप लिये जाने की नितान्त आवश्यक्ता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपने अधीन कार्यालय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना की प्रगति की सूचना निर्धारित प्रारूप पर नोडल अधिकारी,अधिशासी अभियंता, लद्यु सिंचाई, प्रखण्ड कानपुर को विलम्बतम तीन दिन के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेें, साथ ही उक्त सूचना नोडल अधिकारी की ई-मेल आईडी eemidkanpur@gmail.com पर भी उपलब्ध करायें। उन्होेनें जनपद के सभी लोगों से अपेक्षा की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाईयों, गैर सरकारी संगठनों एंव कृषकों इत्यादि को भी जल संचयन हेतु प्रेरित किया जायें। ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत भी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थलों पर जल संचयन के विधि कार्य किये जा रहे हैं, जिसमें गांव के शासकीय विद्यालयों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना तथा लाभार्थी कृषक के खेत में तालाब, रिचार्ज पिट, इत्यादि कार्य सम्मिलित हैं। इस हेतु खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क करें।जल संचयन के कार्यो हेतु सुलभ डिजाइन भूगर्भ जल विभाग की वेबसाइट upgwd.gov.in एवं मनरेगा की वेबसाइट www.nrega.nic.inअथवा जनपद के भूगर्भ जल विभाग/लद्यु सिंचाई विभाग से प्राप्त की जा सकती है।V

No comments:
Post a Comment