केडीए उपाध्यक्ष ने जन सामान्य समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु किया निर्देशित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/09/2020

केडीए उपाध्यक्ष ने जन सामान्य समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु किया निर्देशित



  • जन सामान्य एवं अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं नागरिकों एवं आवंटियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के लिये प्राधिकरण परिसर के प्रथम तल स्थित सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ जनता दर्शन का आयोजन किया गया


कानपुर। केडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा जन सामान्य एवं अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं नागरिकों एवं आवंटियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के लिये प्राधिकरण परिसर के प्रथम तल स्थित सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ जनता दर्शन का आयोजन किया गया जिसमें सम्पति, अवैध कब्जे, फ्री होल्ड, निबंधन नामांतरण एवं रिफंड आदि से सम्बंधित 40 आवेदन प्राप्त हुये। जिसके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु उपाध्यक्ष द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनता दर्शन मे गोविंद सिंह द्वारा भवन मानचित्र, संदीप कुमार का बकाया धनराशि की जानकारी, राजेश कुमार के रतनलाल नगर में अवैध निर्माण के रोके जाने, महेंद्र भाटिया द्वारा जर्जर मलिन बस्ती मे निर्माण कार्य, पीएम आवास के फ्लैट को परिवर्तित करने, गुजैनी की 6 फीट सड़क का अतिक्रमण करने आदि समस्याओं का निस्तारण के आवेदन आये। 

वही विधिक कार्यवाही पूर्ण होने पर अवनीश कुमार द्वारा केडीए उपाध्यक्ष के आदेश का अनुपालन न करने एवं अधिशासी अभियंता जोन -4 द्वारा भूमाफिया का सहयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग किये जाने की शिकायत की गयी। जिसमें 15 सितम्बर को पर्याप्त पुलिस बल के बाद भी भूमाफिया से कब्जा मुक्त नहीं कराया गया। जिसकी सूचना मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गयी।

जनता दर्शन मे सचिव एस. पी सिंह, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा, मुख्य अभियंता डी के श्रीवास्तव, एस के नागर, बसंत लाल, विशेष कार्यधिकारी आलोक वर्मा, भैत्रपाल सिंह, अधि. अभि. अतुल मिश्रा, आशू मित्तल, मनोज उपाध्याय, मुकेश अग्रवाल, आर.आर.पी सिंह, नगर नियोजक ज्योति प्रसाद, विधि अधिकारी शशि भूषण रॉय सहित प्रधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages