प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/09/2020

प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही



  • कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करे तथा  ऐसा न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंगी।


 

कानपुर ।समस्त प्राइवेट कोविड फैसिलिटी में निश्चेतक फूल टाइम रहे। जो कोविड प्रोटोकॉल है उसका अनुश्रवण शतप्रतिशत हो। प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। समस्त फैसिलिटी के आई सी यू में सीसीटीवी कैमरे वियूजवल रहे तथा उनकी रिकॉडिंग सुरक्षित रखी जाए। किसी भी स्थिति में ओवर बिलिंग न हो, इस बात का भी विशेष ध्यान सभी कोविड फैसिलिटी रखे। उक्त निर्देश जिलाधिकारी द्वारा प्राइवेट कोविड फैसिलिटी नारायणा इंजीनियरिंग कालेज पनकी  निरीक्षण के दौरान दिये गये। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि समस्त प्राइवेट कोविड फैसिलिटी, कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करे तथा  ऐसा न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंगी। उन्होंने ने नारायणा  कोविड फैसिलिटी के वार्ड का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी मरीजों के परिजनों को उनकी वर्तमान स्थिति से लगातार अवगत कराते रहे। इस पर उपस्थित चिकित्सालय के डाक्टर द्वारा बताया कि हमारे यहां परिजनों के लिए अलग रूम है, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे है । वे अपने मरीज को वहां से देख सकते है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के विषय में जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि वर्तमान में स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपस्थित हैं जो आईसीयू में है। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संबंधित स्पेशलिस्ट डॉक्टर से बात की । जिलाधिकारी ने पिछले  2 दिन में डिस्चार्ज हुए मरीजों के बिल की क्रॉस चैकिंग की गयी ।जिसमें बिल  सामान्य  मिले।साथ ही उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा की  इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी स्थिति में ओवर बिलिंग नहीं होनी चाहिए।इस हेतु चिकित्सालय   संबंधित स्टैटिक मजिस्ट्रेट को कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया।उन्होंने ने आईसीयू बेड की क्षमता और बढ़ाने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया। उन्होंने ने कोविड वार्ड की अन्य व्यवस्थाओ का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages