यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित 1,60,779 अभ्यर्थी होंगे शामिल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/09/2020

यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित 1,60,779 अभ्यर्थी होंगे शामिल




  • इस परीक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर तीन चरणों में परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी  इस प्रवेश परीक्षा में 1,60,779 अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.




लखनऊ: ​​​​​एकेटीयू ​(डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय) में 20 सितंबर को यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा होगी. इस प्रवेश परीक्षा में 1,60,779 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 206 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले रिपोर्ट करनी होगी.





यूपीएसईई के समन्यवक प्रोफेसर विनीत कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन रूम भी बनाए जाएंगे. कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों का शारीरिक तापमान 99.4 से अधिक होगा, उनकी 15 मिनट बाद दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. दोबारा भी शारीरिक तापमान 99.4 से अधिक होगा तो उन्हें आइसोलेशन रूम में परीक्षा देनी होगी. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन रूम में कक्ष निरीक्षक का कार्य करने वालों को ही पीपीई किट पहनना अनिवार्य होगा.


इस परीक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर तीन चरणों में परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. पहले चरण की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक व तीसरे चरण की परीक्षा दोपहर 3:45 से शाम 6:45 के बीच होगी.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages