सरकार ने किया गुपचुप ढंग से बिजली दर स्लैब में बदलाव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/09/2020

सरकार ने किया गुपचुप ढंग से बिजली दर स्लैब में बदलाव



  • बदलाव का प्रस्ताव मंजूर हुआ तो अकेले कानपुर के 4 लाख कनेक्शन धारियों की बिजली महंगी होगी जिसको की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


कानपुर। गुपचुप ढंग से बिजली दर स्लैब में बदलाव करके बिजली की कीमतें बढ़ाने का सरकार पर आरोप लगाते हुए आज व्यापारियों ने शास्त्री नगर में हाथों में बिजली के तार,बल्ब व बिजली बिल की प्रतियां,पोस्टर आदि लेकर सत्याग्रह करते हुए बिजली की कीमतें कम करने की मांग की। व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सत्याग्रह करते हुए कहा की यदि बिजली दरों के स्लैब में बदलाव का प्रस्ताव मंजूर हुआ तो अकेले कानपुर के 4 लाख कनेक्शन धारियों की बिजली महंगी होगी जिसको की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जितेंद्र जायसवाल ने कहा की यूपी सरकार द्वारा नियंत्रित यूपी पावर कॉरपोरेशन द्वारा राज्य विद्युत नियामक आयोग को गुपचुप ढंग से बिजली दरों के मौजूदा स्लैब में बदलाव का प्रस्ताव भेजा है जिसकी वजह से 80 स्लैब घटकर 53 रह जाएंगे जिसकी वजह से कई श्रेणियों की दरों में परोक्ष रूप से बढ़ौतरी हो सकती है।जो बिजली छोटे उपभोक्ता को 3 रुपये में मिल सकती है वो अब 5.50 रुपये में मिलेगी जिससे कानपुर में ही अकेले 4 लाख कनेक्शनधारी प्रभावित होंगे। दीपक कुमार सविता ने कहा की ये जनता के साथ धोखा व क्रूरता है।अखिलेश यादव की सरकार को सस्ती बिजली दरों के लिए याद किया जाता है तो भाजपा सरकार को देश की सबसे महँगी बिजली के लिए।मांग की गई की प्रदेश सरकार चोरी छिपे किये जा रहे इस अन्याय को रोके। दीपक कुमार सविता, जितेंद जायसवाल, मनोज चौरसिया, गुड्डू यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages