मायावती ने प्रेरणा केंद्र में अपनी नई मूर्ति लगाए जाने के आरोपों का किया खंडन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/08/2020

मायावती ने प्रेरणा केंद्र में अपनी नई मूर्ति लगाए जाने के आरोपों का किया खंडन



  • बसपा अपनी सरकार में सरकारी स्थानों पर ही नहीं बल्कि अपने प्राइवेट घरों पर लगी मूर्तियों व फव्वारों आदि की साफ-सफाई, मरम्मत व रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान देती रही है


बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित प्रेरणा केंद्र में अपनी नई मूर्ति लगाए जाने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि वहां साफ-सफाई का काम चल रहा है।


मायावती ने लगातार तीन ट्वीट कर कहा है कि सरकारी, गैर-सरकारी व सार्वजनिक स्थानों पर जो मूर्तियां लगी होती हैं, उनकी साफ-सफाई, मरम्मत व रख-रखाव पर पूरा ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे उनकी स्थिति धीरे-धीरे खराब हो जाती है, जिसे जनता पसन्द नहीं करती है। 
उन्होंने कहा है कि बसपा अपनी सरकार में सरकारी स्थानों पर ही नहीं बल्कि अपने प्राइवेट घरों पर लगी मूर्तियों व फव्वारों आदि की साफ-सफाई, मरम्मत व रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान देती रही है। 
उन्होंने कहा है कि प्राइवेट व गैर-सरकारी लखनऊ प्रेरणा केन्द्र में यही सब कार्य चल रहा है। उन्होंने इसे गलत तरीके से प्रचारित करने का आरोप लगाया है और ऐसे लोगों पर जातिवादी मानसिकता में बदलाव लाने को कहा है। आरोप लगाया जा रहा रहा था मायावती प्रेरणा केंद्र में संगमरमर की अपनी नई मूर्ति लगवा रही हैं।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages