सुप्रीम टेनरी में टेनरी संचालकों की लापरवाही से दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/08/2020

सुप्रीम टेनरी में टेनरी संचालकों की लापरवाही से दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत




  • टेनरी संचालकों की इसी लापरवाही की वजह से दो और जान चली गईं। जाजमऊ की सुप्रीम टेनरी में सेफ्टी टैंक में सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।


कानपुर। जाजमऊ की टेनरियों में लापरवाही का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। लापरवाही की वजह से कई मजदूरों की जान हादसों में जा चुकी है लेकिन न तो टेनरी संचालक और न ही जिम्मेदार विभागों को इससे कोई फर्क पड़ता नजर आता है। टेनरी संचालकों की इसी लापरवाही की वजह से दो और जान चली गईं। जाजमऊ की सुप्रीम टेनरी में सेफ्टी टैंक में सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक मजदूरों के परिजनों में कोहराम मचा है।

जाजमऊ स्थित सुप्रीम टेनरी में रविवार सुबह सेफ्टी टैंक की सफाई का काम होना था। यहां पर अहिरवां के देवीगंज निवासी संजय और नितिन अपने दो अन्य साथियों के साथ टैंक की सफाई करने आए थे। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों सेफ्टी टैंक में सफाई के लिए उतरे, वह जहरीली गैस की चपेट में आ गए। टैंक में नीचे उतरते ही दोनों बेहोश हो गए. इस बीच बाहर खड़े दो अन्य साथियों को जब काफी देर तक कोई हलचल सुनाई नहीं दी, तो वह परेशान हो गए. जब टैंकर के अंदर देखा गया तो दोनों मजदूर बेहोश पड़े हुए थे। इसके बाद तो टेनरी में हड़कंप मच गया। किसी तरह से दोनों को टैंक से निकालकर साथी कर्मचारी उन्हें पास के नर्सिंग होम ले गए। मजदूरों की हालत देखकर उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया. हैलट में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. उधर, घटना की जानकारी पाकर चकेरी पुलिस भी मौके पर पहुंची।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages