खुदाई कई लोगों की ले चुकी जान जलकल विभाग ने खोदी सड़क युवकों की मौत का बनी कारण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/08/2020

खुदाई कई लोगों की ले चुकी जान जलकल विभाग ने खोदी सड़क युवकों की मौत का बनी कारण


  • रामादेवी चौराहे पर जलकल विभाग ने तीन दिन से वाटर लाइन के लीकेज को ठीक करने के लिए सड़क खोदी थी। इसकी वजह से यहां रास्ता संकरा हो गया



 कानपुर। शहर में होने वाली खुदाई कई लोगों की जान ले चुकी है जिसमें मैट्रो, नगर निगम, जल कल, पीडब्ल्यूडी आदि की हर जगह सड़कों की खस्ताहाल होने से आये दिन हादसे तो आमबात है। ताजा मामला खुदाई की वजह से रामादेवी चौराहा का है यहां पर जलकल विभाग की तरफ से सड़क खोदी गई थी। जिसकी वजह से रास्ता संकरा हो गया था। सुबह यहां पर बाइक पर सवार दो युवक काम पर जा रहे थे। खुदाई की वजह से रास्ता संकरा होने की वजह से पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

रामादेवी चौराहे पर जलकल विभाग ने तीन दिन से वाटर लाइन के लीकेज को ठीक करने के लिए सड़क खोदी थी। इसकी वजह से यहां रास्ता संकरा हो गया। ऐसे में जाजमऊ की तरफ जाने पर वाहन सवारों को समस्या हो रही है। इसके अलावा यहां पर रोजाना जाम भी लग रहा था। शुक्रवार सुबह बाइक में सवार दो युवक रामादेवी चौराहा से जाजमऊ की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जल्दी निकलने के चक्कर में उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बाइक नंबर से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages