चमन गंज थाना चार शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/08/2020

चमन गंज थाना चार शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल



  • सोमवार देर रात चमनगंज पुलिस ने टॉप 10 शातिर अपराधी शाहिद पिक्चर के घर के पास से रंगदारी मांगने जैसे अन्य अपराधों को अंजाम देने वाले चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया


कानपुर। लगातार शातिर अपराधियों की धरपकड़ अभियान में पुलिस की सफलता देखने को मिली है वहीं चमनगंज थाना पुलिस  द्वारा मंगलवार को चार शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है शातिर अभियुक्तों के पास से नाजायज चरस समेत अवैध असलहा भी बरामद हुए हैं पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। 

 गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता के दौरान चमन गंज थाना प्रभारी ही राज बहादुर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशन में लगातार चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अपराधियों को सबक सिखा रही है और अपराधियों को पकड़ कर उनके गलत इरादों को नेस्तनाबूद कर के आम जनमानस में अच्छी कार्यशैली का परिचय दे रही हैं इसी के तहत सोमवार देर रात चमनगंज पुलिस ने टॉप 10 शातिर अपराधी शाहिद पिक्चर के घर के पास से रंगदारी मांगने जैसे अन्य अपराधों को अंजाम देने वाले चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों की पहचान मेराज निवासी तलाक महल थाना बेकनगंज, शालू उर्फ सिद्दीक आलम निवासी प्रेम नगर थाना चमनगंज, अरशद पुत्र मो सलीम निवासी चमनगंज और गयास अहमद पुत्र मुख्तार निवासी कर्नलगंज के रूप में की गई। वही गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उपरोक्त अभियुक्तों के पास से आधा किलो नाजायज चरस, एक अदद तमंचा समेत दो जिंदा कारतूस और एक नाजायज छूरी बरामद की गई। प्रभारी राज बहादुर सिंह ने बताया उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages