कांग्रेश प्रवक्ता राजीव त्यागी मौत का आरोप में संबित पात्रा व चैनल एंकर के खिलाफ तहरीर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/08/2020

कांग्रेश प्रवक्ता राजीव त्यागी मौत का आरोप में संबित पात्रा व चैनल एंकर के खिलाफ तहरीर



  • बुधवार को एक निजी चैनल पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के साथ परिचर्चा में भाजपा के संबित पात्रा और निजी चैनल के एंकर समेत अन्य लोग शामिल थे


राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेश के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत  का आरोप लगाते हुए  भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और एक निजी चैनल एंकर के खिलाफ  लिखित में तहरीर दी गुरुवार को यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देकर कांग्रेस के प्रवक्ता की मौत के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा और निजी चैनल के एंकर को उनकी मौत का जिम्मेदार हराया है यूपी कांग्रेसमें राजीव त्यागी की मौत को सजेशन हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि बुधवार को एक निजी चैनल पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के साथ परिचर्चा में भाजपा के संबित पात्रा और निजी चैनल के एंकर समेत अन्य लोग शामिल थे इसी दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजीव त्यागी को सार्वजनिक रूप से अपमानजनक भाषा बोल कर अपमानित किया उनको नकली हिंदू कहकर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई आरोप है कि इसी दौरान निजी चैनल के एंकर शांत होकर यह सब देखते रहे और चैनल का  लाइव प्रसारण चलता रहा बीच में इस जहरीले डिबेट को रोकने की कोशिश तक नही की गई उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके चैनल व  उसके एंकर ने संबित पात्रा को सार्वजनिक तौर पर राजीव त्यागी के अपशब्द बोलने का मौका दिया है इससे संबित पात्रा ने तेज से चिल्लाकर व दहशत का माहौल बनाते हुए त्यागी को जयचंद कहकर संबोधित किया उन्हें यह भी कहा कि टीका लगाने से कोई हिंदू नहीं हो जाता आरोप है कि इसी इससे त्यागी को काफी अपमान व हृदय आघात लगा है जिसे डिबेट के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है इस बात की पुष्टि डॉक्टरो की तरफ से भी की गई यूपी कांग्रेस ने तहरीर में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा चैनल मालिक व उसके एंकर के खिलाफ साजिश हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो सके वही हजरतगंज थाना के प्रभारी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages