बजरंग दल ने थाना के बाहर जमकर किया हंगामा शालिनी यादव निकाह मामला - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/08/2020

बजरंग दल ने थाना के बाहर जमकर किया हंगामा शालिनी यादव निकाह मामला



  • पूरी दुनिया में इस्लामिक कट्टरपंथी जेहाद के नए नए तरीके अपनाते हैं, इससे सभी परिचित हैं. काफिरों (गौर मुस्लिम) के खिलाफ घृणा और नफरत करते करते ये मजहबी कट्टरपंथी आतंकवाद से लेकर अब लव जेहाद तक पहुंच गए हैं. इन कट्टरपंथियों का मकसद सिर्फ एक ही होता है कि किसी भी तरह से गैर मुस्लिम लड़की को प्रेम जाल में फंसाना और फिर उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह कर लेना. इसे ही लव जेहाद कहा गया है.


 

कानपुर। बर्रा की शालिनी यादव ने फेसबुक पर वीडियो वायरल करके धर्म परिवर्तन और मोहम्मद फैसल से निकाह करने के बाद विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किदवईनगर थाना के बाहर जमकर हंगामा किया. मामले को शांत कराते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया और जल्द ही उसे कानपुर लाकर सच्चाई पता लगाने को कहा, तब कहीं जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।

दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में बर्रा की शालिनी यादव ने अपने प्रेमी फैसल से से निकाह करने की जानकारी दी. युवती ने अपना भी शालिनी से बदलकर फिजा फातिमा रख लिया। युवती ने वीडियो के जरिए परिवार वालों से उसकी और पति मोहम्मद फैजल की जान का खतरा बताया और वीडियो वायरल करके युवती ने सुरक्षा की मांग भी की। इस मामले में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज कराया है।

इसी मामले को लेकर रविवार को विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किदवईनगर थाना के बाहर जमकर हंगामा किया. विहिप के जिला संयोजक दिलीप सिंह का कहना है कि यह काम पूरी साजिश के तहत हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी बहनों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इसे रोकने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इस दौरान पुलिस से मांग करते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द युवती को बरामद कर कानपुर लाया जाए, जिससे सच्चाई सबके सामने आ सके। हंगामा बढ़ते देख पुलिस के आला अधिकारियों ने किसी तरह सभी को शांत कराया. हालांकि, हंमामे और प्रदर्शन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं. कई कार्यकर्ता जहां बिना मास्क के नजर आए, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग भी नजर नहीं आयी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages