- फिट इंडिया फीडम रन मिशन 15 अगस्त को 32वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 3 अधिकारी, 22 अधीनस्थ अधिकारी एवं 123 जवानों ने 10 किमी० की वाक एवं रन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
महाराजपुर। किरन रिजिजू, केन्द्रीय मंत्री युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 15 अगस्त से 2 सितंबर तक समस्त सशस्त्र बलों को फिट इंडिया फ्रीडम रन मिशन के तहत फिट इंडिया मूवमेंट का आयोजन करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। फिट इंडिया फीडम रन मिशन 15 अगस्त को 32वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 3 अधिकारी, 22 अधीनस्थ अधिकारी एवं 123 जवानों ने 10 किमी० की वाक एवं रन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा सफलतापूर्वक पूरा किया। इस मिशन पर नीरज कुमार ठाकुर, द्वितीय कमान, 32वीं वाहिनी आईटीबीपी ने हरी झण्डी दिखाकर 10 किमी० वाक एवं रन का शुभारंभ किया। फिट इंडिया फ्रीडम रन मिशन में सभी प्रतिभागियों द्वारा पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लिया गया। 10 किमी० वाक एवं रन की समाप्ति के उपरांत नीरज कुमार ठाकुर, द्वितीय कमान 32वीं वाहिनी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों को हमेशा फिट रहने की सलाह दी और समस्त पदाधिकारियों को अच्छे भोजन खाने तथा स्वस्थ रहने की कामना की। इस फिट इंडिया फ्रीडम रन मिशन पर आयोजन हुई वाक एवं रन के दौरान रामस्वरूप जोधावत, उप सेनानी, सतबीर सिंह, उप सेनानी, बल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment