गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर बाढ़ की संभावना स्टेरिंग कमेंटी की बैठक आहूत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/08/2020

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर बाढ़ की संभावना स्टेरिंग कमेंटी की बैठक आहूत




  • मुख्य चिकित्साधिकारी को चिन्हित बाढ स्थलों पर चिकित्सीय कैम्प लगाने तथा डॉक्टर्स की टीम लगाने के लिए  निर्देशित किया  ताकि बाढ के कारण अचानक से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सके


कानपुर। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी  की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत बाढ स्टेरिंग कमेंटी की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक पूर्वी, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बाढ़ समन्वय अधिकारी तथा समस्त बाढ़ से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित हुए। गंगा के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी (सदर) एवं अधिशाषी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया गया कि बढ़ते जल स्तर के कारण जिन स्थानों में बाढ आने की संभावना है ऐसे स्थानों को चिन्हित कर बाढ चौकियों का निर्माण करे तथा कर्मचारियो की डयूटी लगाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को चिन्हित बाढ स्थलों पर चिकित्सीय कैम्प लगाने तथा डॉक्टर्स की टीम लगाने के लिए  निर्देशित किया  ताकि बाढ के कारण अचानक से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सके। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ से प्रभावित पशुओ का समुचित इलाज तथा उनके चारे की व्यवस्था कराने  के  निर्देश दिए । जल संस्थान को उक्त स्थानों पर स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था करने के लिए  निर्देशित किया । नगर निगम को गंगा जी के किनारे स्थित जर्जर मकानो में रह रहे लोगो को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाए उनको नोटिस देकर उचित कार्यवाही के भी निर्देश दिये।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages