सीएम आवास के पास मां-भाई की हत्या डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/08/2020

सीएम आवास के पास मां-भाई की हत्या डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा




  • सीनियर आईआरटीएस अफसर आरडी बाजपेई की बेटी नैशनल लेवल शूटर

  • कमिश्नर ने बताया, 'इसने खुद भी पहले कई बार सुसाइड की कोशिश की है। ब्लेड से हाथ की कलाई पर कई बार खुद सुसाइड का प्रयास किया



लखनऊ में रेलवे अफसर के सरकारी आवास में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर किया है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, रेलवे अफसर आरडी बाजपेई की बेटी ने ही अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या की है। उसने सोते वक्त दोनों को अपनी .22 की रायफल से गोली मारी थी।




सीनियर आईआरटीएस अफसर आरडी बाजपेई की बेटी नैशनल लेवल शूटर है। पहले जानकारी आ रही थी कि मां-भाई की हत्या के बाद से वह सदमे में है और उसी ने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया था। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया, 'आरोपी लड़की ने अपनी रायफल से 5 गोलियां चलाई थीं। गन पुलिस ने कब्जे में ले ली है।'

'खुद भी कर चुकी है सुसाइड की कोशिश'
कमिश्नर ने बताया, 'इसने खुद भी पहले कई बार सुसाइड की कोशिश की है। ब्लेड से हाथ की कलाई पर कई बार खुद सुसाइड का प्रयास किया। इसके हाथ में पट्टी बंधी मिली है। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।'


पुलिस ने लूट की वारदात से किया था इनकार
घटना के बाद चर्चा यह भी चल रही थी कि दोनों की हत्या घर में डकैती की वारदात के दौरान हुई। हालांकि पुलिस ने इससे साफ इनकार किया था। आरडी बाजपेई की बेटी नैशनल शूटर है। घटना के बाद उसने 112 पर फोन किया, फिर नानी को बुलाया। पुलिस अब उससे यह जानकारी ले रही है कि हत्या किसने की और क्या हुआ उसके परिवार के साथ। आरडी बाजपेई दिल्ली में रेलवे बोर्ड में बतौर कार्यकारी निदेशक (सूचना और जनसंपर्क) तैनात हैं। लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।


रेलमंत्री पीयूष गोयल ने की थी सीएम और डीजीपी से बात
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने खुद सीएम योगी आदित्‍यनाथ और डीजीपी से बात कर पूरे मामले का खुलासा करने को कहा था। घटना के समय आरडी बाजपेई दिल्ली में ही थे। हत्या की सूचना मिलने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।


पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि रेलवे अधिकारी आरडी बाजपेई दिल्ली में तैनात हैं। यहां गौतमपल्ली स्थित रेलवे के सरकारी आवास में उनकी पत्नी मालती, बेटा सर्वदत्त उर्फ शरद बाजपेई और बेटी हैं। शनिवार शाम करीब पौने चार बजे नौकरों ने मालती व सर्वदत्त के खून से लथपथ शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि दो कमरों में कुछ सामान बिखरा मिला है। लेकिन अलमारी बंद है और कीमती सामान गायब नहीं है। इससे प्रथम दृष्ट्या लूट की बात गलत साबित हो रही है।  पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मालती की बेटी बदहवास हालत में है। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेटर भेजा गया है। नौकरों से पूछताछ करके घटनाक्रम का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चला कि बेटी ने ही मां और भाई की हत्या की है। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages