शहर दो अक्टूबर तक गंदगी मुक्त अभियान महापौर व राज्यमंत्री ने लगाया झाड़ू उठाया कूड़ा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/08/2020

शहर दो अक्टूबर तक गंदगी मुक्त अभियान महापौर व राज्यमंत्री ने लगाया झाड़ू उठाया कूड़ा



  • श्रमदान अभियान में आधा ट्रक कूड़ा हटाया गया। क्षेत्रीय नागरिकोंं ने बताया कि सालों से कूड़ा जमा था। लोगों ने सफाई के बाद गंदगी नहीं फेंकने और ऐसा करने वालों को टोकने का संकल्प लिया शहर के बीच स्थापित चट्टे हटाए जाएं


 

कानपुर। शहर को दो अक्टूबर तक गंदगी मुक्त कराने के अभियान के तहत महापौर व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने जनता के साथ मिलकर मनीपुरवा डंप रोड विष्णुपुरी में श्रमदान अभियान चलाया। सालों से जमा कूड़ा व नालियों को साफ करवाया गया। जनता से अपील की गई कि अब क्षेत्र को गंदा न होने दें। 

महापौर प्रमिला पांडेय अफसरों के रविवार को विष्णुपुरी धर्मशाला पहुंची और फुटपाथ पर चट्टा व गंदगी देखकर अफसरों पर बरस पड़ीं। पत्थर उठाकर जानवरों को बांधने वाली खूंटी को भी स्वयं ही तोड़ा। महापौर को पत्थर से खूंटी तोड़ता देखकर अफसर व कर्मचारी भी जुट गए। महापौर ने अफसरों को आदेश दिए कि शहर के बीच स्थापित चट्टे हटाए जाएं। गंदगी फेंकने वालों से जुर्माना वसूला जाए। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार भी मौके पर मौजूद थीं। महापौर व मंत्री ने जनता के साथ मिलकर क्षेत्र में झाड़ू लगाया व कूड़ा उठवाया।

श्रमदान अभियान में आधा ट्रक कूड़ा हटाया गया। क्षेत्रीय नागरिकोंं ने बताया कि सालों से कूड़ा जमा था। लोगों ने सफाई के बाद गंदगी नहीं फेंकने और ऐसा करने वालों को टोकने का संकल्प लिया। महापौर ने बताया कि जहां-जहां डुगडुगी बजवाई गई है वहां पर सफाई का जायजा भी वे लेंगी। गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय संखवार, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओमपाल सिंह, जोनल अभियंता एके राजपूत भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages