उद्योगपति और जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का निधन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/08/2020

उद्योगपति और जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का निधन



उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। अपने पिता डॉ. गौर हरी सिंहानिया के निधन के बाद वर्ष 2015 में यदुपति सिंहानिया ने यूपीसीए के अध्यक्ष पद को संभाला इसके बाद से वह उत्तरप्रदेश में क्रिकेट को नई उंचाईयों तक ले गए

कानपुर। कोरोना संक्रमण काल से जूझ रहे कानपुर के लिए गुरूवार की सुबह एक और बुरी खबर आयी. जाने माने उद्योगपति और जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का निधन हो गया। काफी समय से बीमार चल रहे यदुपति सिंहानिया का सिंगापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की समाचार जैसे ही कानपुर के उद्योग जनत को मिली, तो हर तरफ मायूसी छा गई। यदुपति सिंहानिया यूपीसीए के अध्यक्ष भी थे।यदुपति सिंहानिया का निधन जेके ग्रुप के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है. काफी समय से सिंगापुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. यहां पर उनकी मां सुशीला सिंहानिया समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।


  • - सीमेंट के क्षेत्र में बने थे बेस्ट सीईओ


यदुपति सिंहानिया ने वर्ष 2004 में जेके सीमेंट के सीईओ का पद संभाला था. अगले दो वषों में ही उन्हें सीमेंट क्षेत्र का बेस्ट सीईओ का अवार्ड प्रदान किया गया था. यह स्थान उन्होंने देश के चुनिंदा 100 सीईओ में हासिल किया था. बताया जाता है कि उन्होंने कंपनी के लिए 20 बिलियन डॉलर का लक्ष्य तय किया था, यह लक्ष्य वर्ष 2023 में पूरा होना था. बता दें कि जेके सीमेंट विश्व में सबसे ज्यादा व्हाइट सीमेंट उत्पादन करने वाली कंपनियों में से एक है।

यदुपति सिंहानिया ने 1976 में आइआइटी कानपुर से बैचलर की डिग्री भी हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक कारोबार को संभाला. इसकी शुरूआत उन्होंने परिवार की कॉटन और सीमेंट डिवीजन से की. उनके बारे मेें कहा जाता है कि वह देश और विदेश की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में हमेशा जाते रहते थे और लेटेस्ट ट्रेंड्स और तकनीक को लेकर अपडेट रहते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कंपनी के आधा दर्जन से अधिक सीमेंट प्लांट्स भी स्थापित कराए।

- यूपीसीए के थे अध्यक्ष

उद्योगपति यदुपति सिंहानिया उद्योग जगत के साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। अपने पिता डॉ. गौर हरी सिंहानिया के निधन के बाद वर्ष 2015 में यदुपति सिंहानिया ने यूपीसीए के अध्यक्ष पद को संभाला इसके बाद से वह उत्तरप्रदेश में क्रिकेट को नई उंचाईयों तक ले गए। उनके कार्यकाल में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। यही नहीं, यूपीसीए की निजी एकेडमी भी उनके कार्यकाल में कमला क्लब में खोली गई। उनके निधन पर कमला क्लब स्थित यूपीसीए कार्यालय में शोकसभा भी आयोजित हुई।

 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages