यूसुफ के घर से तबाही का पूरा सामान बरामद जांच में बड़ा खुलासा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/08/2020

यूसुफ के घर से तबाही का पूरा सामान बरामद जांच में बड़ा खुलासा


 


 दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आईएसआईस आंतकी अबू यूसुफ को लेकर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. यूसुफ के घर से तबाही का पूरा सामान बरामद हुआ है. बलरामपुर में उसके घर से मानव बम वाला जैकेट के अलावा भड़काऊ साहित्य भी मिला है. यूसुफ की पत्नी ने भी माना है कि यसुफ घर बारूद लाता था और बम बनाता था.


एक दिन पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़े आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया था. एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में आए ISIS आतंकी अबू यूसुफ को लेकर कल पुलिस और एसटीएफ की टीम यूपी के बलरामपुर में उसके घर पहुंची थी.



यूसुफ की निशानदेशी पर दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. आतंकी अबू यूसुफ के घर पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. उसके घर से पुलिस को कई अहम दस्तावेज मिल रहे हैं.. जिससे उसके खतरनाक आतंकी होने की बात पुख्ता हो रही है.


 



  • क्या क्या सामान बरामद हुआ?


 



  1. एक लेदर बैल्ट

  2. दो जैकेट

  3. अलग-अलग पॉकेट वाली जैकेट में बम रखने की सुविधा थी

  4. 9 किलो विस्फोटक बारूद

  5. 3 सिलेंड्रिकल मेटल बॉक्स

  6. टारगेट प्रेक्टिस के लिए वुडन कार्ड

  7. आईएसआईएस का एक झंडा

  8. 30 से ज्यादा बॉल बियरिंग



  • अबू यूसुफ की पत्नी आयशा ने क्या कहा?



दिल्ली में गिरफ्तार ISIS ऑपरेटिव कीबताया, लगभग दो साल से थोड़ा-थोड़ा कर के सामान (बारूद) लाते थे और एक खाली बक्से में रखते थे. मैं नहीं जानती कि इसकी ट्रेनिंग उन्होंने मोबाइल से ली या किसी और से और वो ये किसके लिए कर रहे थे. उनको बाबरी मस्जिद से कोई लगाव नहीं था. वो मेरे ऊपर सख्ती कर रहे थे कि किसी को मत बताना. मुझे बहुत अफसोस है. मेरे चार बच्चे हैं, मैं बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी. इस बार उनकी गलती को माफ कर दिया जाए.


 


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages