महाराजपुर : पुलिस ने पकड़े एटीएम हैकर  - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/08/2020

महाराजपुर : पुलिस ने पकड़े एटीएम हैकर 





 


  • 5 व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में लड़कियों व महिलाओ के साथ छेड़छाड़ करते हुये पुरवामीर चौराहा पर गिरफ्तार किया गया


महराजपुर। 19 अगस्त दिन मंगलवार को दो व्यक्तियों को एक लग्जरी कार से अवैध 5 अदद एटीएम कार्ड 3 अदद मोबाइल फोन के साथ व 5 व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में लड़कियों व महिलाओ के साथ छेड़छाड़ करते हुये पुरवामीर चौराहा पर गिरफ्तार किया गया। जिसमे दो शातिर चोरों के विरूद्ध थाना महाराजपुर पर मु0अ0सं0 504/2020 धारा 41/411 भादवि व 05 व्यक्तियों के विरूद्ध मु0अ0सं0 503/2020 धारा 294/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो के विरूद्ध थाना महाराजपुर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त शिवा उर्फ गोलू पुत्र राजवीर सिंह 20 वर्षीय निवासी ग्राम रायपुर थाना नर्वल जनपद कानपुर नगर, दीपक पुत्र रामप्रताप 20 वर्षीय निवासी ग्राम रायपुर थाना नर्वल जनपद कानपुर नगर, हालपता नई बस्ती सरोजनी नगर थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ, आशू उर्फ अर्जुन सिंह पुत्र कल्यान सिंह 20 वर्षीय निवासी रायपुर थाना नर्वल जनपद कानपुर नगर, हालपता- 385 जवाहरपुर थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर, अंकित पुत्र वीरेन्द्र सिंह 25 वर्षीय निवासी राजा मार्केट थाना चकेरी जनपद कानपुर ग्राम वीरनखेड़ा थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर, किशन पुत्र रामकुमार वर्मा 25 वर्षीय निवासी जूहीलाल कॉलोनी थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर, अमित उर्फ जगदीश पुत्र शिवभान सिंह 28 वर्षीय निवासी ग्राम रायपुर थाना नर्वल जनपद कानपुर नगर हालपता-3/16 स्वर्ण जयन्ती बिहार थाना बिधनू जनपद कानपुर नगर, राजीव पाल पुत्र सदासुखपाल 29 वर्षीय निवासी 105 चकरतनपुर नारामऊ थाना विठूर जनपद कानपुर नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की।


 


 



 




No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages