- 26 मई को रोहित निषाद पुत्र शुकुल निषाद ने गुप्तार घाट सिविल लाइन में गंगा में डूब रहे 11 लोगों की जान बचा कर सकुशल घाट पर नहीं बल्कि दुनिया में वापस लाने का साहसिक कार्य
कानपुर। जांबाजी एवं साहसिक कार्य हेतु रोहित निषाद का मोमेंटो व नगद 5001 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
अंजली पार्टी लाॅन मैनावती मार्ग नवाबगंज में एकलव्य जन कल्याण महासभा द्वारा विशेष सम्मान समारोह हुआ इस दौरान उक्त महासभा अध्यक्ष सुखलाल निषाद ने कहाँ कि ऐसे साहसिक कार्य करने वालो का यह मंच हमेशा सम्मान करता है, और आगे करता रहेगा। उन्होंने बताया कि 26 मई को रोहित निषाद पुत्र शुकुल निषाद ने गुप्तार घाट सिविल लाइन में गंगा में डूब रहे 11 लोगों की जान बचा कर सकुशल घाट पर नहीं बल्कि दुनिया में वापस लाने का साहसिक कार्य किया था! जिसके लिए महासभा ने उसका हौसला अफ़ज़ाई कर उसे सम्मानित किया और उसके जज्बे को बारंबार सलाम करता है ! इस मौके पर पूर्व महापौर प्रत्याशी अर्चना निषाद,रमेश वर्मा एकलव्य, रामनारायन निषाद, राम सजीवन, लाला ब्रज नारायण निषाद, एड. रमेश निषाद, राजेश कश्यप, मुकेश कश्यप, संदीप निषाद, राजेश गौड़, महेंद्र निषाद, एड. प्रमोद गौड़िया, उत्तम गौड़िया, देवी प्रसाद निषाद, श्याम कश्यप एड. सरवन निषाद आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment