32वीं वाहिनी आईटीबीपी ने हर्सोल्लास से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/08/2020

32वीं वाहिनी आईटीबीपी ने हर्सोल्लास से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस



  • 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सतवीर सिंह, उप सेनानी के नेतृत्व में परेड द्वारा सलामी दी गई


महाराजपुर। 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा महाराजपुर कैंप परिसर में देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2020 को सोशल डिस्टसिंग का पालन करते हुए बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर नीरज कुमार ठाकुर, द्वितीय कमान, 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सतवीर सिंह, उप सेनानी के नेतृत्व में परेड द्वारा सलामी दी गई तथा मुख्य अतिथि द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित किया गया।



कोविड संक्रमण जैसे वैश्विक महामारी को मद्देनजर रखते हुए इस पावन अवसर पर 32वीं वाहिनी मुख्यालय में सोशल डिस्टसिंग को पालन करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं स्टॉल लगाये गये।



वाहिनी में उपस्थित सभी जवानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं बच्चे व महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रकार के खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम पर वाहिनी के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों के लिए बडा खाना (भोजन) का प्रबंध भी किया गया। सभी ने वाहिनी द्वारा मनाये गये इस कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य पदाधिकारी रामस्वरूप जोधावत, उप सेनानी एवं सतवीर सिंह, उप सेनानी सहित सेना के जवान उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages