जिलाधिकारी ने किया निर्देशित मृत्यु दर कम करने के लिए हाई रिस्क मरीजों बनाये सूची - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/08/2020

जिलाधिकारी ने किया निर्देशित मृत्यु दर कम करने के लिए हाई रिस्क मरीजों बनाये सूची



  • जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मृत्यु दर को कम करने के लिए जनपद में हाई रिस्क वाले मरीजों की सूची बनाते हुए उनकी लगातार निगरानी रखी जाये , इसके लिए मेडिकल कालेज के विशेषज्ञयो  की मदद ली जाये


कानपुर। जिलाधिकारी  कानपुर ने कैम्प कार्यालय में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. कमल, सीएमएस मेडिकल कॉलेज रिचा गिरी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, कांशीराम सीएमएस, रामा मेडिकल कालेज के सम्बन्धित डाक्टर के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मृत्यु दर को कम करने के लिए जनपद में हाई रिस्क वाले मरीजों की सूची बनाते हुए उनकी लगातार निगरानी रखी जाये , इसके लिए मेडिकल कालेज के विशेषज्ञयो  की मदद ली जाये, इसमे कोविड आने वाले मरीज जिनमें ब्लड प्रेशर , सुगर , हाईपरटेंशन , किडनी आदि जैसे  गम्भीर बीमारी से ग्रसित है,उनमे  विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही हैलट के सीनियर प्रोफेसर  का एक पैनल बनाया जाये , जिस भी कोविड अस्पतालों में गम्भीर मरीज बीमारियों से ग्रसित  भर्ती है ,उनके  विषय मे यहां के डॉक्टर मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ पैनल से सलाह अवश्य ले।  दिन में एक बार सभी   गम्भीर मरीजों के  विषय मे पैनल से  अवश्य सलाह ली जाये ।और सभी मरीजो के लिए अलग अलग मरीजों के   स्पेशलिट डाक्टर  से  बात करते हुए  रजिस्टर में प्रतिदिन के हिसाब से लिखा  जाये कि किस डाक्टर से क्या बात हुई । इस पैनल से 24 घण्टे कभी भी  इमरजेंसी होने पर सलाह ली जा सकती है।उक्त पैनल बनाने के  लिए मेडिकल कालेज प्राचार्य ने जिलाधिकारी को बताया कि आज ही उनके नम्बरों की सूची दे दी जायेगी।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages