वैश्य महासंगठन ने कोरोना वायरस से बचाव मेडिकल सामग्री किया वितरण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/08/2020

वैश्य महासंगठन ने कोरोना वायरस से बचाव मेडिकल सामग्री किया वितरण



  • पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल को कानपुर पुलिस के प्रयोग हेतु विशेष फ़ेस शील्ड, सुरक्षा कवच टैग एवं मास्क न पहनने पर चालान कटने पर चालान के साथ मास्क देने हेतु 1500 मास्क भेंट किया गए।


कानपुर। वैश्य महासंगठन के तत्वाधान सिद्धार्थ काशीवार की अध्यक्षता में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मेडिकल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सिद्धार्थ काशीवार ने बताया कि आज वैश्य महासंगठन के तत्वाधान में मास्क वितरण महाभियान के अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल को कानपुर पुलिस के प्रयोग हेतु विशेष फ़ेस शील्ड, सुरक्षा कवच टैग एवं मास्क न पहनने पर चालान कटने पर चालान के साथ मास्क देने हेतु 1500 मास्क भेंट किया गए। आईजी मोहित अग्रवाल ने वैश्य महासंगठन के सभी पदाधिकारियों और सिद्धार्थ काशीवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सकारात्मक सोच वाला संगठन है। और सिद्धार्थ काशीवार जिस प्रकार से समाज और जनहित के कार्य में अग्रसर रहते हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। और कोरोना महामारी से बचाव के लिए पुलिस विभाग को जो सामग्री भेंट की है उसके लिए पुलिस विभाग इनका आभार व्यक्त करता है। प्रतिनिधिमंडल में सिद्धार्थ काशीवार, जोएश किशोर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुरेश गुप्ता - सभापति, विजय गुप्ता अध्यक्ष, सत्य कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता उपस्थित थे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages