सिपाहियों का सराहनीय कार्य - बुजुर्ग महिला की पुलिस कर्मियों ने की मदद - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/08/2020

सिपाहियों का सराहनीय कार्य - बुजुर्ग महिला की पुलिस कर्मियों ने की मदद



  • लोहिया हॉस्पिटल के पास सिपाहियों ने एक 50 वर्षिय बुजुर्ग महिला को देखा जो काफी परेशान थी और वह रो रही थी घर तक जाने के  लिए भी बुजुर्ग के पास पैसे नही बचे थे


राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाने मौजूद सिपाहियों का सराहनीय कार्य देखने को मिला है जहाँ एक बुजुर्ग महिला की पुलिस कर्मियों ने मदद की आपको बता दे कि पूरा मामला राजधानी लखनऊ के विभूतिखण्ड खण्ड थाने का है  जहाँ थाने में तैनात सिपाही प्रेम शकंर यादव और अनुभव त्रिवेदी आज आज विभूतिखण्ड थाने से सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे तभी लोहिया हॉस्पिटल के पास उन्होंने एक 50 वर्षिय बुजुर्ग महिला को देखा जो काफी परेशान थी और वह रो रही थी तभी उन दोनों सिपाहियों ने बुजुर्ग महिला से पूछा कि आप परेशान क्यों है क्या समस्या है तो उस बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह शनिवार को अपनी बेटी के घर बाराबंकी गयी थी 


जिसके बाद कल शाम को सीतापुर अपने घर के लिए निकली थी कि उनका बैग बस से चोरी हो गया और बस वाले ने उनको लोहिया हॉस्पिटल पर उतार दिया है तब से वह घर जाने के लिए परेशान है घर तक जाने के  लिए भी उनके पास पैसे नही बचे है यह सुनकर दोनों पुलिस कर्मियों ने उनको पैसे देकर  सीतापुर जाने वाली बस में बैठा कर बुजुर्ग महिला को घर भेज दिया। जिसके बाद विभूतिखण्ड प्रभारी संजय शुक्ला ने दोनों सिपाहियों की इस कार्य के लिये काफी सराहना की है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages