केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह मजदूर झुलसे, - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/08/2020

केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह मजदूर झुलसे,




  • गुरुवार सुबह मजदूर बॉयलर में केमिकल भरकर गर्म कर रहे थे अचानक बॉयलर की सतह तेज धमाके से फट गई, 



कानपुर। बिधनू क्षेत्र के कठेरुआ गांव स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह मजदूर झुलस गए। फैक्ट्री मालिक ने मजदूरों को किदवई नगर स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने घटना की सूचना मिलने से इनकार किया है।

नौबस्ता आवास विकास निवासी कारोबारी की कठेरुआ गांव के पास तनवी केमिकल के नाम से केमिकल फैक्टरी है। इसमें आसपास के गांवों के दर्जनों मजदूर काम करते हैं। गुरुवार सुबह मजदूर बॉयलर में केमिकल भरकर गर्म कर रहे थे। 

अचानक बॉयलर की सतह तेज धमाके से फट गई, जिससे केमिकल बहने लगा। इसकी चपेट में आकर कठेरुआ निवासी मजदूर कमलेश पासवान, रामचन्दर प्रजापति, हड़हा के शेखर सिंह, मुकेश सिंह, निर्भय यादव, जामू निवासी अजय समेत 6 मजदूर झुलस गए।

फैक्टरी मैनेजर ने मालिक को घटना की जानकारी देकर सभी मजदूरों को निजी वाहन से किदवई नगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां अजय समेत तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिधनू एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि मजदूर के परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी है, मामले की जांच की जा रही है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages