पूर्व प्रेमी ने अपने दोस्तों की मदद से जाल में फंसा बनाया अश्लील फोटो वीडियो पुलिस रवैया सुस्त - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/08/2020

पूर्व प्रेमी ने अपने दोस्तों की मदद से जाल में फंसा बनाया अश्लील फोटो वीडियो पुलिस रवैया सुस्त



  • फेसबुक पर नाम बदलकर छात्रा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी  जिसको छात्रा ने एक्सेप्ट भी कर लिया धीरे-धीरे दोनों में चैटिंग होने लगी और नदीम ने उसे प्यार का इजहार किया



लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना अंतर्गत रहने वाली युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने अपने दोस्तों की मदद से जाल में फंसा कर उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का मामला अभी पूर्व में हफ्ते पहले नाइन वन  टाइम्स ने  अपनी खबर में आपको बताया था की पुलिस मामला दर्जे कर कारवाही कर रही है पर उत्तर प्रदेश  पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से बढे अपराधों को करने में अपराधियों के हौशले बुलंद होते है और फिर बढ़ी घटना सामने आती है


जैसा की हम पहले भी घटना के बारे  बता चुके है की सीतापुर रोड निवासी युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी देहली निवासी नदीम ने फेसबुक पर नाम बदलकर छात्रा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी  जिसको छात्रा ने एक्सेप्ट भी कर लिया धीरे-धीरे दोनों में चैटिंग होने लगी और नदीम ने उसे प्यार का इजहार किया छात्रा के मना करने पर नदीम उसे व्हाट्सएप पर उसकी अश्लील फोटो वीडियो भेजना शुरू कर दिया और इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा छात्रा के मुताबिक उसने आरोपी को पैसे भी दिए हैं 


जिले के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने ब्लैकमेल किया है. आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद उसने उससे पैसे लिए. वहीं मामले में पीड़ित छात्रा ने बाराबंकी निवासी नवदीप वर्मा और दिल्ली निवासी नदीम के खिलाफ मड़ियांव थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद मड़ियांव थाने में 13 अगस्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था.



 


मड़ियांव थाने की पुलिस ने बाराबंकी निवासी नवदीप वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और नदीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कुछ दिन का समय मांगा था. वहीं रविवार को छात्रा ने बताया कि 1 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक नदीम की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वह लगातार फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भरे मैसेज कर रहा है.


वहीं इस पूरे मामले में पुलिस उप आयुक्त उतरी शालिनी सिंह ने बताया कि ये पूरा मामला मेरी जानकारी में है. नवदीप वर्मा को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है और नदीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम लगा दी गई है. जल्द ही नदीम को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा.


आपको बता दें कि मड़ियांव थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने अपने दोस्तों की मदद से षड्यंत्र के तहत फंसाकर उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था. युवती की मानें तो आरोपी फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहा है और उससे धन उगाही भी कर रहा था. दिल्ली के रहने वाले नदीम ने फेसबुक पर नाम बदलकर छात्रा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती बनाई थी. छात्रा के मुताबिक 3 साल पहले उसका बाराबंकी निवासी नवदीप वर्मा से प्रेम-प्रसंग था, जिसे किन्हीं कारणों से उसने छोड़ दिया था. इस पर नवदीप वर्मा ने बदला लेने के लिए पहले खुद उसे ब्लैकमेल किया फिर अपने दोस्त नदीम के जरिए उसे मैसेज भेजकर परेशान करवा रहा है.


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages