महिला अपराध घटनाओं पर अंकुश व सुरक्षा पर बनाए जा रहे पिंक बूथ बनकर लगभग तैयार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/08/2020

महिला अपराध घटनाओं पर अंकुश व सुरक्षा पर बनाए जा रहे पिंक बूथ बनकर लगभग तैयार



  • पिंक बूथ सेवा शुरू होते ही महिला संबंधित अपराध की शिकायत आने पर अपने-अपने एरिया में एक्टिव हो जाएंगी


शहर में महिला अपराध से जुड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाने और उनकी सुरक्षा को लेकर बनाए जा रहे पिंक बूथ लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए 100 पिंक स्कूटी व 40 एक्सयूवी भी आकर पुलिस लाइन में खड़ी हो गईं। जो पिंक बूथ सेवा शुरू होते ही महिला संबंधित अपराध की शिकायत आने पर अपने-अपने एरिया में एक्टिव हो जाएंगी। यह टीम पीड़ित महिला की मदद के साथ आरोपित को भी पकड़ेगी। शहर में प्रत्येक सर्किल में नौ से सात पिंक बूथ (98 पिंक बूथ) बनाए जा रहे हैं। इनका सितंबर के दूसरे सप्ताह में इनके शुरू होने की संभावना है। इसके लिए स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।




  • सूचना मिलते ही पहुंचेगी, हर वाहन में होगा जीपीएस


महिला अपराध की सूचना मिलते ही पिंक स्कूटी मौके पर पहुंचेगी। पिंक स्कूटी और एक्सयूवी में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। जिससे ड्यूटी कर्मी की लोकेशन मिल सके। साथ ही पुलिस टीम पहुंचने का रिस्पांस टाइम का भी पता चल सके।




 



  • इस सर्किल में बने हैं पिंक बूथ



  1. हजरतगंज सर्किल में 9 पिंक बूथ

  2. कृष्णानगर सर्किल में 9 पिंक बूथ

  3. आलमबाग सर्किल में 7

  4. कैंट सर्किल में 10 पिंक बूथ

  5. गोमती नगर सर्किल में 11 पिंक बूथ

  6. अलीगंज सर्किल में 9 पिंक बूथ

  7. महानगर सर्किल में 8 पिंक बूथ

  8. गाजीपुर सर्किल में 8 पिंक बूथ

  9. कैसरबाग सर्किल में 7 पिंक बूथ

  10. चौक सर्किल में 9 पिंक बूथ

  11. बाजारखाला सर्किल में 11 पिंक बूथ।

  12. एक 1090 पर। 

    'पिंक बूथ के लिए पिंक स्कूटी व एक्सयूवी आ चुकी हैं। उन में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। बूथ और उस पर लगने वाले स्टाफ की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।' -शालिनी, डीसीपी नार्थ 


     


     




     






No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages