दिल्ली पुलिस ने आईएसकेपी) के आतंकी को किया गिरफ्तार निशाने पर था अयोध्या मंदिर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/08/2020

दिल्ली पुलिस ने आईएसकेपी) के आतंकी को किया गिरफ्तार निशाने पर था अयोध्या मंदिर

 




  • मुस्तकीम खान लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आकाओं के संपर्क में था। आतंकी दिल्ली में भीड़भाड़ वाली जगह पर बम विस्फोट (लोन वुल्फ अटैक) करने की फिराक में था


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धौला कुआं इलाके में शुक्रवार की रात मुठभेड़ के बाद इस्लामिक स्टेट आफ खुरासान प्रॉविंस (आईएसकेपी) के आतंकी मुहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ यूसुफ उर्फ अब्दुल उर्फ अबू यूसुफ (36) को गिरफ्तार कर लिया। उसका इरादा दिल्ली को दहलाने का था। बरामद आईईडी को शनिवार की सुबह बुद्ध जयंती पार्क में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। मुस्तकीम खान लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आकाओं के संपर्क में था। आतंकी दिल्ली में भीड़भाड़ वाली जगह पर बम विस्फोट (लोन वुल्फ अटैक) करने की फिराक में था। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हमले की साजिश रच रहा था। संदिग्ध आतंकी के निशाने पर अयोध्या में निर्माण हो रहा राम मंदिर भी था। 



इसके लिए उसने अबु हुजैफा अल बकिस्तानी के निर्देश पर पत्नी और अपने चार बच्चों के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया था, लेकिन बकिस्तानी की हत्या के बाद उसकी योजना धरी रह गई। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के बढ़या भैंसाही गांव लायी है। वही गांव में दिल्ली पुलिस की एटीएस टीम व बलरामपुर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं एक घर को पुलिस ने सील कर दिया है जानकारी के मुताबिक ये मकान युवक मुस्तकीम का है जो कुछ दिन पूर्व लखनऊ अपने रिश्तेदार का इलाज कराने गया था जहां से वापस नहीं आया था। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी कास्मेटिक की दुकान थी लेकिन रहन सहन काफी उच्च स्तर का था।



कैसे हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद शुक्रवार रात को पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। धौलाकुआं-करोलबाग सड़क पर पुलिस ने आतंकी अबू यूसुफ को घेर लिया। इसके बाद अबू युसूफ ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।


हिजरत के लिए अफगानिस्तान जाने थी इच्छा 


इधर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक अबू यूसुफ़ अपने परिवार के साथ अफगानिस्तान के खुरासान में हिजरत के लिए जाने की योजना बना रहा था। यहां तक ​​कि उसने अबू हुजैफा अल बकिस्तानी के निर्देश पर अपनी पत्नी और 4 बच्चों के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया, लेकिन अबू हुजैफा अल बकिस्तानी की हत्या के बाद इस योजना को समाप्त कर दिया।


मालूम हो कि अबु युसूफ को शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली में आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। 


अबु युसूफ का संबंध बलरामपुर से होने की बात भी सामने आ रही है। पूछताछ में आतंकी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर बलरामपुर से सटे नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की टीम खोजी कुत्तों के साथ वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है।


वहीं, इसे लेकर बलरामपुर के उतरौला कोतवाली के बढ़या भैंसाही गांव में कई थानों की पुलिस पहुंची हुई है। गांव को सील कर दिया गया है। किसी को भी बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। गांव छावनी में तब्दील हो गया है। 


15 किलो आईईडी को किया गया नष्ट
पुलिस ने संदिग्ध आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर में 15 किलो आईईडी बरामद किया। इसे एनएसजी की टीम ने डिफ्यूज किया। संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ ने शुरुआती पूछताछ में कहा कि उसका दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले को अंजाम देने का प्लान था। आईईडी बरामद होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। स्पेशल सेल और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड आईईडी को लेकर बुद्धा जयंती पार्क पहुंचे और उसे डिफ्यूज किया।


 


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages