आगरा से कल्पना ट्रैवल्स की हाईजैक बस मिली इटावा ढाबे पर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/08/2020

आगरा से कल्पना ट्रैवल्स की हाईजैक बस मिली इटावा ढाबे पर



  • एआरटीओ ऑफिस के एक पूर्व दलाल का नाम भी सामने आ रहा है, बस कब्जे में लेकर उसे लाने वाले युवकों की तलाश कराई जा रही है


आगरा से कल्पना ट्रैवल्स की बस हाईजैक होने की खबर ने पुलिस प्रशासन में खलबली मचा दी और बुधवार की दोपहर तक पुलिस अपना तंत्र सक्रिय करके बस की तलाश करती रही। हालांकि इटावा के एक ढाबे के पास बस मिलने की जानकारी होते ही राहत की सांस ली गई। अब पुलिस ढाबे में खाना खाने के बाद बस छोड़कर जाने वाले दो युवकों की तलाश कर रही है।


बलरई थाना क्षेत्र के लखेरा कुआं के पास जिस ढाबे पर बस खड़ी मिली थी, उसका नाम राजस्थान फौजी ढाबा है और उसका संचालक गुड्डू यादव है। पुलिस की पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि बुधवार की सुबह चार बजे दो युवक बस को लेकर आए थे। नौकर सचिन ने उन्हें खाना खिलाया था, इसके बाद दोनों युवकों ने बस पीछे खड़ी कर दी थी। सचिन भी सो गया और सात बजे जागा तो दोनों युवक गायब मिले। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बस कब्जे में लेकर उसे लाने वाले युवकों की तलाश कराई जा रही है। उनकी तलाश के लिए आगरा साइड में तीन टीमों को भी भेजा गया है।


कुछ भी बताने से कतरा रही पुलिस


पूरे घटनाक्रम में एआरटीओ ऑफिस के एक पूर्व दलाल का नाम भी सामने आ रहा है, जो फाइनेंस का काम करता था। इस बस पर भी उसका फाइनेंस था। वर्ष 2018 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था। हालांकि पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है।


बस में है इटावा का नंबर


बस का रजिस्ट्रेशन इटावा के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का है और दीपा अरोड़ा के नाम से रजिस्ट्रेशन है, जो 22 मार्च 2012 को हुआ था। दीपा अरोड़ा ने इटावा का अस्थायी पता बाह बस स्टैंड इटावा दर्ज कराया है, जबकि स्थायी पता हाउस नंबर 18 जंक सोसाइटी विनय नगर सेक्टर-2 ग्वालियर दर्ज है। दीपा अरोड़ा कई बसों की मालकिन हैं, जिनमें अधिकांश इटावा में रजिस्टर्ड हैं।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages