- पूर्व में 218-घाटमपुर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कल 374 मतदेय स्थल थे, जिन मतदेय स्थलों पर 1000 से अधिक मतदाता हैं, वहाँ सहायक मतदेय स्थल बनाये गये
कानपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 ब्रम्हदेव राम तिवारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलो को अवगत कराया गया कि 218-घाटमुपर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य के निधन के फलस्वरूप विधानसभा में उक्त सदस्य का स्थान रिक्त हो जाने के कारण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के कर मे उपरोक्त निर्वाचन क्षेत्र में निकट भविष्य में उप निर्वाचन कराये जाने के दृष्टिगत 218-घाटमपुर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी, घाटमपुर द्वारा 1000 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदेय स्थलों का सहायक मतदेय स्थल बनाते हुये प्रारूप-2 पर संशोधन प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है। उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये संशोधन प्रस्ताव से संबंधित प्रारूप-2 एवं आयोग द्वारा प्राप्त इससे संबंधित निर्देशों की प्रतिया उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि पूर्व में 218-घाटमपुर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कल 374 मतदेय स्थल थे, जिन मतदेय स्थलों पर 1000 से अधिक मतदाता हैं, वहाँ सहायक मतदेय स्थल बनाये गये हैं।
बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा 218-घाटमपुर (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी, घाटमपुर द्वारा उपलब्ध कराये गये मतदेय स्थलों के सशोधन प्रस्तावों से पूर्णतया सहमति व्यक्त की गई। बैठक में बंसत अग्रवाल, अपर जिला मजिस्ट्रेट (ना.आ.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहित शंकर दत्त मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इडियन नेशनल कांग्रेस, अब्दुल मुईन खॉ, नगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, के.के. शुक्ला, प्रतिनिधि, समाजवादी पार्टी, सुरेश गप्ता, प्रतिनिधि, राष्ट्रीय लोकदल उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment