सैकड़ों की तादाद में अचानक से आए बंदरों ने जनजीवन किया तबाह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/08/2020

सैकड़ों की तादाद में अचानक से आए बंदरों ने जनजीवन किया तबाह



  • सैकड़ों की संख्या में गांव के लोगों ने बंदरों को भगाने के लिए अपनी-अपनी छतों पर खड़े होकर काफी प्रयास किए लेकिन भागना तो दूर उल्टे लोग कटखने बंदरों का शिकार हो गए।


सरसौल। वैसे तो बंदरों का आतंक लगभग सभी जगह फैला हुआ है शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बंदरों का आतंक देखने को मिलता है लेकिन इन दिनों पुरवामीर के रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार है।

नर्वल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवामीर में सैकड़ों की तादाद में अचानक से आए बंदरों ने जनजीवन तबाह कर दिया है।

लोग आए दिन कटखने बंदरों का शिकार हो रहे हैं जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने मिलकर बंदरों को भगाने की कोशिश भी की लेकिन कोशिश नाकाम रही सैकड़ों की संख्या में गांव के लोगों ने बंदरों को भगाने के लिए अपनी-अपनी छतों पर खड़े होकर काफी प्रयास किए लेकिन भागना तो दूर उल्टे लोग कटखने बंदरों का शिकार हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार वन विभाग की टीम से बातचीत की गई जिसमें सरकारी खर्च बताया गया काफी प्रयासों के बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक बंदरों की फौज में कुछ बंदर तो इतने खतरनाक हैं यदि छोटे बच्चे सामने आ जाए तो उनको घसीट ले जाते हैं हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बड़े बूढ़े बच्चे बंदरों की डर की वजह से अपने अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages