बैठक में प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने चिकित्सा अधिकारियों को किया निर्देशित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/08/2020

बैठक में प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने चिकित्सा अधिकारियों को किया निर्देशित


  • जागरूकता लाने के लिए भीड वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश



कानपुर। आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उ.प्र. शासन एवं मण्डलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया की कोविड धनात्मक केसों की कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग एवं सर्विंलास के कार्य में तेजी लाकर पाये जाने वाले मरीजों के कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा मिलकर शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कोविड के मरीजों के क्लोज सम्पर्क में आने वाले लोगों की समय से अगले दिन कोविड जाॅच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किये जाने का अभियान चलाये जाने तथा होम आइसोलेशन वाले कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन ऐप एवं आयुष कवच ऐप आवश्यक रूप से डाउनलोड कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होेंने कोविड संक्रमण से बचाव हेतु लोगों में मास्क लगाये जाने हेतु जागरूकता लाने के लिए भीड वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड धनात्मक मरीजों को समय से फैसेलिटी एलोकेशन एवं होम आइसोलेट करने की कार्यवाही की जाये, इस कार्य में देरी नही होनी चाहिए। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि को जीपीएस लोकेशन के अनुसार थानावार कोविड स्पाट मैपिंग तैयार करने के निर्देश दिये।

बैठक में मण्डलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे ने निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सभी चिकित्सक पूरी टीम भावना के साथ कार्य करे एक दूसरे का सहयोग करते हुए जो भी टीम लगाई गयी है अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहते हुए कोविड मरीजों को लाभ दिलाये। उन्होंने चार प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान दर पर कोविड अस्पताल के रूप में तैयार किये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इन अस्पतालों में मैनपावर एवं अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कोविड अस्पताल के रूप में तैयार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए और अधिक व्यवस्था किये जाने हेतु किन किन संसाधनों एवं उपकरणों की आवश्यकता है उसकी सूची तैयार कर प्रस्तुत करे। उन्होंने सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में भीडभाड वाले इलाको, बाजारो व सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चैराहो पर आकस्मिक निरीक्षण कर इस बात की तहकीकात करे की कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाये खरीददारी व भ्रमण तो नहीं कर रहे है। बाजारों की दुकानों में छापामार शैली अपनाते हुए यह देखे की बिना मास्क के कोई व्यक्ति समान तो नही खरीद रहा है पाये जाने पर संबंधित दुकानदार के विरूद्ध ठोस कार्यवाही करे। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों में बनाये गये फ्लू कार्नर में भर्ती मरीजों एवं गम्भीर रोगियों की सूचना प्रतिदिन प्राप्त करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये।

बैठक से पूर्व आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य ने काशीराम चिकित्सालय, लाला लाजपत राय चिकित्सालय तथा एन्टीग्रेटेड कमान्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीसीसी सेन्टर में कोविड मरीजों के फैसेलिटी एलोकेशन तथा रैपिड रिस्पान्स टीम व सर्विंलास टीम के द्वारा किये जा रहे कार्यो के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सही कान्ट्रेक्ट तक पहुॅचना व समय से कोविड मरीजों को अस्पताल तक पहॅुचाने का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है इस पर विशेष नजर रखी जाये। उन्होंने काशीराम चिकित्सालय में कोविड मरीजों के किये जा रहे उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सन्तोष व्यक्त किया। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. ब्रम्हदेव राम तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, एडी हेल्थ डॉ. आरपी यादव, सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा एवं नोडल अधिकारी सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages