कब सुधरेगा जलकल विभाग, लापरवाही की हुई हद पार गड्ढा खोदा और भरना गए भूल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/08/2020

कब सुधरेगा जलकल विभाग, लापरवाही की हुई हद पार गड्ढा खोदा और भरना गए भूल



  • सपा नेता अमित सिंह यादव ने बताया कि पूर्व में भी कई बार जल संस्थान, अधिशाषी अभियंता  एवं नगर निगम अधिशाषी अभियंता को समस्या के बारे में अवगत कराया गया।


कानपुर। कानपुर के बर्रा 6 स्थित वार्ड 67 की एक सड़क पर पिछले एक माह से पानी की पाइप लाइन सुधार का कार्य चल रहा था। जिसमे जलकल विभाग के कर्मचारियों न लगभग 15 फिट गहरा गड्डा खोदा जब पाइप लाइन का काम खत्म हो गया तो जलकल विभाग के लापरवाह कर्मचारी खानापूर्ति करके खोदे गए गड्ढे को भर दिया गया। गड्ढे का सही से भराव ना होने के कारण यहां आये दिन घटना दुर्घटना होने लगी। वहीं कल रविवार को एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक भारी मशीन गड्ढे में धंस गई जिसे चार घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद मशीन को गड्ढे से बाहर निकाला गया। सपा नेता अमित सिंह यादव ने बताया कि पूर्व में भी कई बार जल संस्थान, अधिशाषी अभियंता  एवं नगर निगम अधिशाषी अभियंता को समस्या के बारे में अवगत कराया गया। लेकिन इस गड्ढे को सही नही किया गया जिससे जिससे बारिश के मौसम में गड्ढे में जलभराव की समस्या आ जाती है और गड्ढे में पानी भर जाता है। वहीं सपा नेता अमित यादव ने कहाकि अगर सड़क की मरम्मत नही कराया गया तो स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया जायेगा।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages