अपूर्वा चौहान विश्व प्रतिष्ठित ए ,पी, इंटरनेशनल कॉलेज डिप्लोमा से सम्मानित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/08/2020

अपूर्वा चौहान विश्व प्रतिष्ठित ए ,पी, इंटरनेशनल कॉलेज डिप्लोमा से सम्मानित

                                 



  • अपूर्वा ने इटालियन ,फ्रेंच ,जर्मन ,अंग्रेजी एवं हिंदी आदि भाषाओं में अपनी गायकी हेतु पहचान बनाई है इस प्रतिभाशाली छात्र आने ए,पी,आई डिप्लोमा के अंतर्गत विज्ञान, ह्यूमैनिटी ,विदेशी भाषाओं एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप विभिन्न विषयों में अपने ज्ञान विज्ञान का परचम लहराया है


राजधानी लखनऊ के सिटी मोंटसरी स्कूल गोमती नगर की पढ़ने वाली छात्रा अपूर्व चौहान को कॉलेज स्तर की एडवांस प्लेसमेंट परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन हेतु अमेरिका की कॉलेज बोर्ड द्वारा विश्व प्रतिष्ठित ए ,पी, इंटरनेशनल कॉलेज डिप्लोमा से सम्मानित किया गया है आपको बता देगी विश्व के कुछ ही छात्र ऐसे हैं जो ए,पी,आई डिप्लोमा की पात्रता पर खरे उतरते हैं भारत के किसी भी छात्र छात्रा के लिए एपीआई डिप्लोमा हासिल करना बहुत ही गौरवपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि ए पी कोर्स भारतीय स्कूलों के पाठ्यक्रम का नियमित हिस्सा नहीं है



  • शैक्षिक योग्यता ,वैश्विक दृष्टिकोण मान्यता प्रदान प्रमाण पत्र


ए ,पी ,आई डिप्लोमा छात्रों की उत्कृष्ट शैक्षिक योग्यता ,वैश्विक दृष्टिकोण ,बहुमुखी प्रतिभा, सृजनात्मक क्षमता ,व रचनात्मक सोच को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने वाला प्रमाण पत्र है सीएमएस कि इस प्रतिभाशाली छात्र आने ए,पी,आई डिप्लोमा के अंतर्गत विज्ञान, ह्यूमैनिटी ,विदेशी भाषाओं एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप विभिन्न विषयों में अपने ज्ञान विज्ञान का परचम लहराया है एवं रचनात्मक वैश्विक दृष्टिकोण की छाप छोड़ी है सीएमएस की छात्रा अपूर्वा ने इटालियन ,फ्रेंच ,जर्मन ,अंग्रेजी एवं हिंदी आदि भाषाओं में अपनी गायकी हेतु पहचान बनाई है साथ ही वह दुनिया के जाने माने ओपेरा गायको जैसे-सेसिलिया बरटोली( इटली )रेनी फ्लेमिंग (अमेरिका ) मोंटसेरेट कैबेलिये (स्पेन) आदि से भी जुड़ी हुई हैं गीत संगीत की दुनिया में शानदार प्रदर्शन हेतु अपूर्व को एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रॉयल स्कूल ऑफ म्यूजिकल( एम, बी, आर, एस ,एम ) लंदन द्वारा लेवल फॉर डिप्लोमा से भी सम्मानित किया जा चुका है



  • अपूर्वा की सफलता का श्रेय अपूर्वा राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी भी


अपूर्वा ने अपने परिवार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेरी माता पद्मजा  चौहान आईपीएस  आईजी पुलिस बोर्ड भर्ती बोर्ड  लखनऊ  और पिता  अजय चौहान आईएएस  कमिश्नर उत्तर प्रदेश हाउसिंग बोर्ड  में कार्यरत हैं अपूर्वा ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सीएमएस की शिक्षा पद्धति एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक वातावरण को दिया इसके अलावा अपूर्वा राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं उन्होंने अमेरिका के कालेज द्वारा एडवांस प्लेसमेंट स्कॉलर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है जो अमेरिकी विश्वविद्यालय में एडमिशन को शुलभ बनाता है सी, एम, एस ,प्रेसिडेंट गांधी ने अपूर्वा  की अभूतपूर्व सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अपने सीएमएस की इस छात्रा में शुरुआत से ही अपने सपने सच करने की क्षमता थी । वही अपूर्व की इस उपलब्धि पर उन्होंने शुभकामनाएं भी दी।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages