केडीए उपाध्यक्ष की कुर्सी में आर के सिंह ने सम्भाला कार्यभार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/08/2020

केडीए उपाध्यक्ष की कुर्सी में आर के सिंह ने सम्भाला कार्यभार



  • प्राथमिकता पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को पहुचांना होगा। जिससे गरीबो को योजना का लाभ मिल सके


कानपुर। केडीए की नौ महीने से अधिक से प्रतीक्षारत उपाध्यक्ष की कुर्सी में आर के सिंह ने कार्यभार सम्भाला वैसे तो उपाध्यक्ष की कुर्सी पर वर्तमान डीएम के पास अतिरिक्त कार्यभार था पर पूर्णतः तौर पर आर के सिंह ने आज कार्य ग्रहण कर लिया। जिसमें उनकी प्राथमिकता पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को पहुचांना होगा। जिससे गरीबो को योजना का लाभ मिल सके उन्होंने केडीए में व्याप्त अनियमितताओं पर कड़ा रुख दिखाते हुये कहा अब तक जो हुआ उससे अलग अब सभी अवैध या अनैतिक कार्यो पर लगाम लगाई जायेगी जिससे जनता के कामों को जिसमें नक्शा पास कराने से लेकर भवन निर्माण तक पर कड़ी नजर रखी जायेगी।

सीलिंग पर बोलते हुये उपाध्यक्ष ने कहा किसी को नाहक परेशान नहींं किया जायेगा आगे उन्होंने शासन के मंशा के अनुरूप शमन शुल्क को माफ कर केडीए के फ्लैटस की रजिस्ट्री पर आने वाली बंधाओ को दूर किया जायेगा शासन द्वारा पहले ही फ्लैटस की रेट में कोई वृद्धि नहीं की गयी है और इस व्यवसायिक वर्ष तक कोरोना काल के चलते न हैं कोई वृद्धि का अनुमान है जिससे कि ग्राहकों को अतिरिक्त व्यय न करना पड़े, लाटरी प्रक्रिया मे एक ही परिवार के पाँच सदस्यों के नाम आने पर उन्होंने कहा कि इस पर रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी की विभाग में यह अनियिमितता कहाँ से हुई और इसकी भविष्य में पुनर्वृत्ति न हो सके।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages