विकलांग व्यक्तियों को न्याय हेतु दिव्यांगजन अधिनियम 2016 अनुपालन की मांग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

29/08/2020

विकलांग व्यक्तियों को न्याय हेतु दिव्यांगजन अधिनियम 2016 अनुपालन की मांग



  • इस अधिनियम के तहत चार वर्षों में एक भी विकलांग व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी नही है


कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने जिला दिव्यांग बन्धु कमेटी में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के अनुपालन व प्रचार प्रसार करने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक व  सभी विभागाध्यक्षो को अधिनियम के अनुपालन के लिये कार्यवाही का आदेश दिया है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन न होने से विकलांग व्यक्तियों को न्याय नहीं मिल पा रहा था। इस अधिनियम के तहत चार वर्षों में एक भी विकलांग व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी नही है। वीरेन्द्र कुमार ने मांग किया की दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का बोर्ड सभी सार्वजनिक स्थानों, चौकी थानो से लेकर सीओ, एसपी, एसएसपी कार्ययालयो में लगाया जाना चाहिए। जिससे आम जनता को इसकी जानकारी हो और पुलिस भी इस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर विकलांग व्यक्तियों को न्याय दिला सके।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages