अपराधियों के हौसले  बुलंद बदमाशों ने की फाइनेंसर की चाकुओं से गोदकर  हत्या - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/08/2020

अपराधियों के हौसले  बुलंद बदमाशों ने की फाइनेंसर की चाकुओं से गोदकर  हत्या

 


  • गोविंदनगर पुलिस समेत एसपी साउथ दीपक भूकर और अन्य अफसर मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।



 

कानपुर। एक तरफ जहां पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगी है, वहीं अपराधियों के हौसले और ज्यादा बुलंद नजर आ रहे हैं। अपराधियों के बुलंद हौसलों का पता इसी बात से चलता है कि गोविंदनगर स्थित लेबर कॉलोनी में बदमाशों ने आफिस में घुसकर फाइनेंसर  सेकी चाकुओं गोदकर  हत्या कर दी। फाइनेंसर के साथ यहां पर काम करने वाली महिला भी बदमाशों के हमले में घायल हुई है। सरेशाम हुई इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी, एसपी साउथ समेत अन्य पुलिस अफसरों ने पहुंचकर पड़ताल की।

गोविंदनगर स्थित लेबर कॉलोनी में गुजैनी निवासी 63 वर्षीय जय गोपाल फाइनेंस कंपनी का संचालन करते थे। बताया जाता है कि वह आटो और लोडर के फाइनेंस का काम करते थे। उनके साथ आफिस में बर्रा सात निवासी महिला भी काम करती है। रोज की तरफ जय गोपाल शाम को अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी दो बदमाश अंदर आए। यहां पर कुछ देर तक उन्होंने जय गोपाल से बातचीत की, उसके बाद अपने पास रखी चाकू निकालकर एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार उन पर करना शुरू कर दिए।

जय गोपाल पर चाकुओं से हमला देखकर उनके साथ काम करने वाली महिला कर्मचारी भी बदहवास हो गई। उसने जयगोपाल को बदमाशों से बचाने की कोशिश की. संघर्ष के दौरान बदमाशों ने महिला पर भी चाकू से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौका देखकर दादानगर की तरफ भाग गए। उधर, इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में फाइनेंसर को हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गोविंदनगर पुलिस समेत एसपी साउथ दीपक भूकर और अन्य अफसर मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

सब्जी काटने वाली चाकू से किया वार

बताया जाता है कि जिन बदमाशों ने फाइनेंसर की हत्या की, उनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के आसपास है. घायल महिला ने पुलिस अफसरों को पूरी घटना बतायी। फाइनेंसर की हत्या में बदमाशों ने सब्जी काटने वाली चाकू का इस्तेमाल किया। हमला करने के बाद भाग रहे बदमाश मौके पर चाकू भी छूट गई. हमला करने के दौरान चाकू भी टूट गई। फिलहाल हत्या की वजह पता नहीं चल पायी है।

पुलिस को यहां पर आसपास सीसीटीवी भी नजर आए हैं। एसपी साउथ दीपक भूकर का कहना है कि बदमाश जिस रास्ते से आए हैं, और जिस रास्ते से फरार हुए हैं। उन सभी जगह के सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। सारे तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages