भाभी के साथ I PL की ओपनिंग करेगे रोहित शर्मा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/08/2020

भाभी के साथ I PL की ओपनिंग करेगे रोहित शर्मा


  •  रोहित शर्मा ने चेन्नई को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया था.  



 


IPL 2020: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी वाइफ और बेटी के साथ यूएई (IPL in UAE) पहुंच गए हैं. बता दें कि आईपीएल प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ियों को क्वारंटाइन में रहना होगा. ऐसे में रोहित अपनी वाइफ के साथ होटल में रहकर फिटनेस के लिए वर्क आउट कर रहे हैं. रोहित ने ट्विटर पर वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है.कैप्शन में रोहित ने लिखा है, 'एक साथ मजबूत'. हिट मैन के द्वारा शेयर की गई वीडियो पर चहल (Yuzvebdra Chahal) ने चुटकी ली और कमेंट करके लिखा, इस बार भाभी के साथ ओपनिंग करनी है क्या भईया'. आईपीेल में शामिल खिलाड़ी 6 दिन के क्वारंटाइन में रहने के बाद अभ्यास सत्र में हिस्सा ले सकते हैं.


आईपीएल के इतिहास में मंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम सबसे सफल टीम हैं. रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई के बीच आईपीएल 2020 का पहला मैच होने की संभावना है.


पिछले साल मुंबई ने चेन्नई को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया था. रोहित शर्मा इस समय आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं. रोहित आईपीएल में 188 मैच खेले है और इस दौरान 4,898 रन बना पाने में सफल रहे हैं. 





आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होगा और फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा. कोरोना वायरस के कारण ही IPL इस बार यूएई में खेला जा रहा है. यूएई में दूसरी बार आईपीएल के मैच खेले जाएंगे. इससे पहले 2014 में आईपीएल के मैच यूएई में खेले गए थे. 





No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages