दूध में जहर घोलते दूधिया खुलेआम चल रहा खेल पुलिस की सेटिंग का खेल है भैया - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/08/2020

दूध में जहर घोलते दूधिया खुलेआम चल रहा खेल पुलिस की सेटिंग का खेल है भैया

-


  • दूधिया रोड पर खुलेआम ग्राहकों को दूध में जहर घोलते नजर आया। और यही दूध ग्राहकों की जान का खतरा बन जाता है


कानपुर। चकेरी थाने का नामी गामी चौराहा रामा देवी  से चंद कदमो की दूरी पर सुबह से सज जाती है रोड पर दूधियों की अवैध मंडी जहां सैकड़ो की तादाद  में भीड़ जमा होती है  और रोड पूरी तरह से जाम हो जाता है यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आती है ।  जिससे कि दुर्घटनाओं का डर  हमेशा बना रहता है यह सब कारनामा चकेरी पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है लेकिन सम्बंधित प्रभारियों की कान में जू तक नही रेंगती है और इसी मंडी में एक मामला प्रकाश में आया है कि दूधिया रोड पर खुलेआम ग्राहकों को दूध में जहर घोलते नजर आया। और यही दूध ग्राहकों की जान का खतरा बन जाता है अभी तक अपने दूध में पानी के खेल सुना होगा पर आज तो हद हो गई । रोड पर पानी में  निरमा घोल कर दूध में मिला रहा था । पूछने पर  एक दूधिये ने बताया कि आप परेशान न हो "यहाँ सब पुलिस की सेटिंग का खेल है भैया " इस तरह दूधिया दूध के बहाने ग्राहकों को जहर पिलाने का काम कर रहे है।   सूत्रों की माने तो यह सब पुलिस की छत्र छाया मे चल रहा है। यह छेत्र चकेरी के रामा देवी चौकी प्रभारी  के अंतर्गत आता गई और कोरोना काल मे अवैध मंडी को लगवाने की इजाजत किस ने दिया । यह सब खुले आम खेल चल है आखिर कौन है इस मंडी का मशीहा ? ऐसे में बडा  सवाल है कि इस मंडी का स्वयम्भू कौन है ?  चकेरी पुलिस का मौनव्रत कही ग्रहको के लिए काल न बन जाये ?

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages