गिरफ्तारी देने हजरतगंज कोतवाल पहुंचे  सेवानिवृत्त आइएएस सूर्य प्रताप सिंह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/08/2020

गिरफ्तारी देने हजरतगंज कोतवाल पहुंचे  सेवानिवृत्त आइएएस सूर्य प्रताप सिंह



  • एसपी सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर मुकदमा दर्ज कर देना कोई उपलब्धि नहीं है। एसपी सिंह ने उनपर दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की है।



 सेवानिवृत्त आइएएस सूर्य प्रताप सिंह मंगलवार को अपनी गिरफ्तारी देने हजरतगंज कोतवाली पहुंच गए। एसपी सिंह ने पुलिस पर बिना उनका बयान दर्ज किए उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का आरोप लगाया है। 


आरोप है कि सरकार से सवाल पूछने पर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई, जो गलत है। एसपी सिंह ने मंगलवार दोपहर में अपने गोमतीनगर स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता भी बुलाई थी। इसके बाद वह खुद हजरतगंज कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।


डीसीपी मध्य, एसीपी हजरतगंज व इंस्पेक्टर हजरतगंज समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया और समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। एसपी सिंह ने पुलिस को अपना लिखित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात में पुलिस उनके घर आई थी और उन्हें जगाकर एक नोटिस दिया था। इससे पहले कि वह अपना बयान देते देर रात में ही उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।


एसपी सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर मुकदमा दर्ज कर देना कोई उपलब्धि नहीं है। एसपी सिंह ने उनपर दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में एसपी सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।


 


 




 
















 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages