-
- विवेक द्विवेदी का भाई कमिश्नरी कानपुर में कमिश्नर का पीआरओ है जिसके चलते वह हमेशा दबंगई करता है और लोगों को धमकी देता है कि अपनी भाई से कह कर जेल में डलवा दूंगा
कानपुर। देहात के रंजीतपुर जिला पंचायत सीट से सुषमा कोरी जिला पंचायत सदस्य है तथा पति ललित कुमार कोरी के साथ कानपुर में निवास करते हैं दीप सिनेमा के पास हर्ष टायर दुकान पर अपनी बोलेरो गाड़ी का कुछ कार्य करा रहे थे उसी समय दबंग विवेक द्विवेदी किशनपाल यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ दुकान पर आए और जिला पंचायत सदस्य व उसके पति को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की और उनकी जेब में रखे हुए हैं ₹11500 भी निकाल लिए और कहां कि अब मैं इन पैसों से शराब पिऊंगा डरे हुए दंपत्ति अपनी शिकायत लेकर थाना किदवई नगर गए लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया विवेक द्विवेदी का भाई कमिश्नरी कानपुर में कमिश्नर का पीआरओ है जिसके चलते वह हमेशा दबंगई करता है और लोगों को धमकी देता है कि अपनी भाई से कह कर जेल में डलवा दूंगा सुषमा कोरी का कहना है की पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है जबकि दबंग हमें अभी भी धमकी दे रहे हैं।

No comments:
Post a Comment