थोक बाजार में खुलेंगीं दुकानें दस बजे से छः बजे तक- जिलाधिकारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/05/2020

थोक बाजार में खुलेंगीं दुकानें दस बजे से छः बजे तक- जिलाधिकारी

सोशल डिस्टेंस्टिंग का कडाई से करना होगा पालन।



कानपुर। लॉक डाउन में जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कानपुर के डी एम डॉ ब्रह्म देवजिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बाजार खुलने के नियम में परिवर्तन करते हुए बताया कि कानपुर नगर की थोक मार्केट के संबंध में यह  स्पष्ट करना  चाहता हूं कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को कठोरता से लागू करने के साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित रहे, इसके लिए कलक्टरगंज, बिरहाना रोड और नयागंज क्षेत्रों की आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की जो थोक  विक्रेताओं की दुकानें हैं उनकी व्यवस्था और समय में परिवर्तन किए गए हैं। यह थोक दुकाने सुबह 10 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच में खुलेंगी और दूसरा की अल्टरनेट व्यवस्था के अंतर्गत एक दुकान को छोड़कर दूसरी दुकान 1 दिन और शेष दुकानें अगले दिन खुला करेंगी। यह व्यवस्था पहले से चली आ रही आवश्यक वस्तुओं की क्षेत्र की थोक विक्रेताओं के संबंध में ही की गई है शेष वस्तुएं और सेवाएं जो आवश्यक सेवाओं में शामिल नहीं है, उनकी पहले से चली आ रही व्यवस्था यथावत जारी रहेगी ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages