प्रवासी मजदूरों के लिए 3000 चप्पलो का दिया सहयोग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/05/2020

प्रवासी मजदूरों के लिए 3000 चप्पलो का दिया सहयोग


कानपुर।कोविड-19 महामारी के चलते पूरे देश में लाख डाउन होने के कारण विभिन्न प्रदेशों के मजदूर बेरोजगार हो गए रोजी रोटी की समस्या होने पर वापस अपने घरों को पैदल ही चल पड़े जिसके कारण उन्हें तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है पैदल चलने में सबसे ज्यादा असर उनके जूते और चप्पलों पर पड़ा और वह टूट गए ज्यादातर मजदूर नंगे पैर ही अपने घरों की तरफ यात्रा कर रहे हैं, जिससे उनके पैर लहूलुहान हो रहे हैं, इसको दृष्टिगत रखते हुए  विभिन्न औद्योगिक संगठनों द्वारा अपने उत्पादों को नि:शुल्क वितरण कराने का निर्णय लिया गया  जिसके क्रम में आज इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, ने यूपी फुटवियर मैन्युफैक्चर के सहयोग से  3000 चप्पले प्रवासी मजदूरों महिलाओं तथा पुरुषों के लिए जिलाधिकारी डॉ० ब्रह्मदेव राम तिवारी को भेंट की यह चप्पले 6,7,8 तथा 9 नम्बर की है ये चप्पले उन प्रवासी मजदूरों को वितरित की जाएंगे जिनके पास चप्पले नहीं है तथा जिनकी चप्पले टूटी हैं,इस अवसर पर अध्यक्ष आईआईए आलोक अग्रवाल, फुटवियर एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण दास रूपानी, मनोज रस्तोगी, तरूण खेत्रपाल, सुनील वैश्य,दिनेश बरासिया, कुनाल रस्तोगी उपस्थित रहे।     2-कोरोना योद्धाओं का फूल माला के साथ किया स्वागत और सम्मान v


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages