काश!इतने सरल हृदयी नहीं होते तो राजीव हमारे बीच जिंदा होते ,भारत की तस्वीर कुछ और होती -किशुनचंद्र शर्मा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/05/2020

काश!इतने सरल हृदयी नहीं होते तो राजीव हमारे बीच जिंदा होते ,भारत की तस्वीर कुछ और होती -किशुनचंद्र शर्मा




दुद्धी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 90 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेसी किशुन चंद्र शर्मा आज भूली बिसरी यादों को ताजा करते हुए कहते है कि सन 1975 की बात है  जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थी तब सांसद रामप्यारे पनिका के साथ सफदरजंग रोड़ स्थित उनके आवास पर  एक मीटिंग के दौरान राजीव  गांधी से मुलाकात हुई थी उस समय तकरीबन 31 वर्ष के रहे होंगे। चेहरे पर गजब की चमक थी,मैं उन्हें देखता रह गया। बतौर प्रधानमंत्री इन्होंने लगभग देश की सेवा की और आधुनिक भारत के निर्माता भी बने। ये इतने दूरदर्शी थे कि इनकी बढ़ रही लोकप्रियता को देखकर साजिश के तहत लिट्टे आतंकवादी का नाम दे हत्या करा दिया।आज भी राजीव मेरे जेहन से भूले नही जाते,गजब की चमक ,सरल हृदयी,किसी से भी मुस्कुराकर मिलना और गले लगाना। मद्रास के पेरुबुदूर में आम जन सभा में आमजन से मुलाकात कर ही रहे थे कि एक महिला हाथों में फूलों की माला लिए पास आने की कोशिश कर रही थी और पुलिस के जवान रोक रहे थे कि राजीव की नजर गयी और उन्होंने जवानों को आने देने को कहा और जैसे ही महिला इनकी पैरों को छूने के लिए झुकी की बटन दबा दिया और 1 मिनट में जीते जागते राजीव चीथड़ों में तब्दील हो गए, काश उनकी नजर उस महिला पर नहीं गयी होती काश वे इतने सरल हृदयी नहीं होते।आज देश की तस्वीर कुछ और होती।


 

 



 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages