कोविड-19 महामारी के काल में शिवनादर यूनिवर्सिटी ने अपने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए अपडेटेड आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/05/2020

कोविड-19 महामारी के काल में शिवनादर यूनिवर्सिटी ने अपने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए अपडेटेड आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की

 

कानपुर।शिव नादर यूनिवर्सिटी (भारत का अग्रणी बहुविषयक एवं शोध-केंद्रित, विश्वविद्यालय तथा भारत सरकार द्वारा ‘इंस्टीट्यूट आॅफ एमिनेंस’ के रूप में सम्मानित) ने आज कोविड-19 की महामारी के परिप्रेक्ष्य में अपने अंडरग्रेजुएट कार्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में संशोधन किए जाने की घोषणा की। यह विश्वविद्यालय देश के उन कुछ शैक्षणिक संस्थानों में है, जो सुरक्षित एवं एंटी-चीटिंग सर्वियलेंस युक्त एआई प्रक्रिया का इस्तेमाल कर दूरस्थ प्रणाली से प्राॅक्टर्ड प्रवेश परीक्षा ;ैछन्.ै।ज् - ।च्ज्द्ध आयोजित करेगा। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय सैट स्कोर भी स्वीकार कर रहा है। जेईई मेंस (जनवरी) 2020 में 80 पर्सेंटाईल या उससे ज्यादा अंक वाले विद्यार्थी एसएनयू-सैट एवं एपीटी में बैठे बिना इंजीनियरिंग या नैचुरल साईंसेस के तहत आने वाले प्रोग्राम्स के लिए सीधे प्रवेश पा सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया में किए गए समस्त परिवर्तनों की जानकारी पर उपलब्ध है।

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के अंक न मिल पाने की वजह से विद्यार्थियों को उनके स्कूल के मौजूदा ग्रेड्स तथा प्रवेश प्रक्रिया में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोविज़नल एडमिशन दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अपने भरे हुए आवेदन पत्र 31 मई, 2020 तक ूूूण्ेदनण्मकनण्पद से प्राप्त कर जमा कराएं। मूल्यांकन के बाद चुने गए प्रोग्राम्स के लिए एक आॅनलाईन इंटरव्यू द्वारा विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।शिव नादर यूनिवर्सिटी ने इस साल दो नए प्रोग्राम्स की घोषणा भी की:

इकाॅनाॅमिक्स एवं फाईनेंस में बीएससी (रिसर्च) - यह प्रोग्राम विद्यार्थियों को इकाॅनाॅमिक्स के सिद्धांत एवं फाईनेंशल सिस्टम्स, ग्लोबल मार्केट एवं इंटरप्राईज़ में इसके अनुप्रयोगों को समझने में मदद करेगा। यह वित्त के क्षेत्र में काम करने वाले व्यवसायियों एवं अर्थशास्त्रियों को समस्याओं को समझने व उनका हल निकालने के लिए आवश्यक गणितीय कौशल एवं संस्थागत ज्ञान प्रदान करेगा।

केमिस्ट्री में इंटीग्रेटेड बीससी-एमएससी-पीएचडी प्रोग्राम - ये इंटीग्रेटेड प्रोग्राम विद्यार्थियों को कैमिस्ट्री के क्षेत्र में मजबूत फाउंडेशन प्रदान करेंगे और उनके सफर को गति प्रदान करेंगे।एचसीएल के संस्थापक, श्री शिव नादर द्वारा स्थापित, शिवनादर फाउंडेशन का अंग होने के चलते यह यूनिवर्सिटी योग्य विद्यार्थियों को उनकी आर्थिक पृष्ठभूमि देखे बिना एक समान अवसर प्रदान करने के लिए काम करती है। यह यूनिवर्सिटी योग्य विद्यार्थियों को पर्याप्त स्काॅलरशिप प्रदान करती रहेगी। इनमें शामिल हैं,रूरल स्टूडेंट स्काॅलरशिप: यह स्काॅलरशिप ग्रामीण और सुविधाओं से वंचित पृष्ठभूमि के विलक्षण प्रतिभा वाले विद्यार्थियों को दी जाती है। यह योजना एडमिशन शुल्क, ट्यूशन फीस, होस्टल, मेस और लाॅन्ड्री शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देती है।सैट इंडिया स्काॅलरशिप: लागू मापदंड के अनुसार सैट स्कोर के आधार पर सर्वोच्च विद्यार्थियों के चयन के लिए शिव नादर यूनिवर्सिटी ने काॅलेज बोर्ड के साथ टाई-अप किया है। सबसे अच्छा परफाॅर्म करने वाले विद्यार्थी, जिन्हें वित्तीय सहयोग की जरूरत होगी, उन्हें काॅलेज बोर्ड एवं शिव नादर यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त फंड के माध्यम से पूरी स्काॅलरशिपद ी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages