मंडल में वृहद पौधारोपण 15 जून से 31 जुलाई को, दायित्व सीएसए को - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/05/2020

मंडल में वृहद पौधारोपण 15 जून से 31 जुलाई को, दायित्व सीएसए को

 


 



उच्च स्तरीय टीम मंडल के जनपदों का निरीक्षण कर कुलपति को साप्ताहिक रिपोर्ट देगी


 


कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के वर्षा काल में 25 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पौधारोपण कार्यक्रम 15 जून से 31 जुलाई 2020 तक प्रदेश में बृहद एवं सघन रूप से चलाया जाएगा। इस पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा कानपुर मंडल के 6 जनपदों (कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया एवं इटावा) में कराए जा रहे। पौधरोपण के स्थलीय सत्यापन का दायित्व चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को मिला है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने बताया कि पौधरोपण सत्यापन कार्य के लिए मंडल के सभी जनपदों में अलग-अलग सक्रिय टीमों का गठन किया गया है। कुलपति डॉ. सिंह ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर भी एक उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया है। यह उच्च स्तरीय टीम मंडल के सभी जनपदों में औचक निरीक्षण कर  कुलपति को साप्ताहिक प्रगति आख्या प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय टीम पौधरोपण के लिए छह चरणों में स्थानीय ग्राम पंचायतों, निकायों एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों एवं हित धारकों से समन्वय स्थापित करेंगी। तथा ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित भी करेंगी।उन्होंने बताया कि टीम द्वारा ग्रामीणों को मानव जीवन में वृक्ष के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल, जमीन, जंगल और जानवर से जनमानस के रिश्ते के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। जिसके फल स्वरुप पौधरोपण के बाद अधिक से अधिक नवरोपित पौधे  आगे वृक्ष का रूप ले सके। कृषि विज्ञान केंद्र अलीगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण का कार्य टीमों द्वारा 15 जून से प्रारंभ कर दिया जाएगा।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages